NIOS| SOCIAL SCIENCE (213)| QUESTION PAPER – (JAN-FEB) - 2021| SECONDARY| HINDI MEDIUM


NIOS| SOCIAL SCIENCE (213)| QUESTION PAPER – (JAN-FEB) - 2021| SECONDARY HINDI MEDIUM

सामाजिक विज्ञान
(213)
(JAN-FEB)
समय: 3 घण्टे
पूर्णांक: 100

 

निर्देश:

(1) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं और प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दिये गये हैं।

(2) बहुविकल्पीय प्रश्नों के चार-चार विकल्प दिये गये हैं। आप सही विकल्प चुनिये और अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिये।

(3) दिये गये मानचित्र को उत्तर-पुस्तिका के साथ संलग्न कीजिए।

1. 'मेसोपोटामिया की सभ्यता' निम्नलिखित नदियों में से किन के बीच स्थित थी?              1

(A) दलजा और फरात

(B) गंगा और यमुना

(C) कृष्णा और कावेरी

(D) कांगो और नील

2. मंगल पाण्डे का संबंध निम्नलिखित शहरों में से किस से है?      1

(A) बैरकपुर

(B) मेरठ

(C) दिल्ली

(D) आगरा

3. भारत की मुख्य भूमि का दक्षिणतम बिंदु है -         1

(A) तिरुवनन्तपुरम

(B) इंदिरा प्वाइन्ट

(C) कन्याकुमारी

(D) तूतीकोरीन

4. निम्नलिखित वर्षों में से किस वर्ष में फ्रांसीसी क्रांति हुई?         1

(A) 1780

(B) 1789

(C) 1798

(D) 1790

5. 'हड़प्पा सभ्यता' की 'नगर योजना' की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।     2x1=2

6. स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए किन्हीं दो सुधारों का उल्लेख कीजिए।        1+0.5+0.5=2

7. पश्चिमी घाट की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।     2x1=2

8. भारतीय संविधान में 'शोषण के विरुद्ध अधिकार' के अन्तर्गत दिए गये प्रावधानों की व्याख्या कीजिए।   2x1=2

9. मध्यकाल के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की किन्हीं चार विशेषताओं का वर्णन कीजिए।    4x1=4

10. संसार में ‘साम्राज्यवाद' के नकारात्मक प्रभावों को स्पष्ट कीजिए।        4x1=4

11. 19वीं सदी में भारतीय समाज पर ब्रिटिश के प्रभावों को उजागर कीजिए।          4x1=4

12. भारत में धार्मिक और सामाजिक सुधार आंदोलन में स्वामी विवेकानन्द के योगदान की व्याख्या कीजिए।    4x1=4

13. भारत में 'ग्रीष्म ऋतु' की किन्ही चार प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।        4x1=4

14. भारत में कंटीले वनों की किन्हीं चार विशेषताओं का वर्णन कीजिए।      4x1=4

15. भारत में किसानों की आत्महत्या के लिए जिम्मेवार किन्हीं चार कारणों को स्पष्ट कीजिए।     4x1=4

16. पहाड़ी और मरुस्थलीय क्षेत्रों की अपेक्षा गंगा के मैदान में घना रेल जाल क्यों पाया जाता है? किन्हीं चार कारणों की व्याख्या कीजिये।   4

17. भारतीय संविधान की प्रस्तावना' में अभिव्यक्त किन्हीं आठ मूल्यों का उल्लेख कीजिए।    8x0.5=4

18. “राज्य के नीति निदेशक तत्व भारत की केन्द्रीय तथा राज्य सरकारों के लिए दिशा निर्देश हैं।' कथन की पुष्टि कीजिए।  4x1=4

19. “1992 में किए गए 74वें संविधान संशोधन में शहरी स्थानीय निकायों की संरचना तथा कार्यों में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए।" किन्हीं चार परिवर्तनों की व्याख्या कीजिए।         4x1=4

20. राज्य विधायिका के कार्यों की व्याख्या कीजिए।  4x1=4

21. “जीवन के प्रत्येक कदम में लड़कियों और महिलाओं के विरुद्ध भेदभाव विद्यमान है।" कथन की पुष्टि कीजिए।  4

22. “देश के कई भागों में चलाए जा रहे उग्रवादी आंदोलन राष्ट्रीय समाकलन के लिए एक बड़ी चुनौती बने हुए हैं। कथन की उदाहरणों सहित पुष्टि कीजिए।     4

23. राष्ट्रीय आंदोलन में 'क्रांतिकारियों' तथा गुप्त समूहों के योगदान की व्याख्या कीजिए।          4

24. 1920 में असहयोग आंदोलन के दोरान महात्मा गाँधी के विस्तृत कार्यक्रम का वर्णन कीजिए।     5x1=5

25. “जन सहभागिता का आरंभ और अंत केवल चुनाव में मतदान करने से नहीं होता। कथन का उदाहरणों सहित परख कीजिए।    5

26. संघीय सरकार में प्रधानमंत्री को सबसे अधिक शक्तिशाली क्यों माना जाता है? उदाहरणों सहित व्याख्या कीजिए।   5x1=5

27. सामाजिक और आर्थिक रूप से अभावग्रस्त वर्गों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए भारत सरकार द्वारा किए गए प्रयासों का विश्लेषण कीजिए। 5x1=5

28. दिए गए भारत के राजनीतिक रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को उपयुक्त चिह्नों से दर्शाइए और उनके नाम लिखिए:    1x4=4

(28.1) लक्षद्वीप समूह

(28.2) तापी नदी

(28.3) इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

(28.4) गिर राष्ट्रीय अभ्यारण्य

29. दिए गए भारत के राजनीतिक रेखा मानचित्र में भारत के पश्चिमी तट पर स्थित चार प्रमुख समुद्री बंदरगाहों को A, B, C और D से अंकित किया गया है। इन्हें पहचानिए तथा इनके सही नाम अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए।  1x4=4

नोट: निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 28 तथा 29 के स्थान पर हैं। इन प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर मात्र एक वाक्य में दीजिए।  2x4=8

(29.1) बांग्लादेश की सीमा से लगे दो राज्यों के नाम लिखिए।

(29.2) नागालैंड और आंध्र प्रदेश राज्यों की राजधानियों के नाम लिखिए।

(28.3) भारत के किन्हीं दो प्रमुख कपास उत्पादक राज्यों के नाम लिखिए।

(29.4) प्रायद्वीपीय भारत की किन्हीं दो प्रमुख नदियों के नाम लिखिए।

 

***


NIOS PAGE LINK CLICK HERE

(Read Syllabus/ Notes, Exam Routine, Question Papers and solved)


Also Read: 

1. Indian History 

2. CURRENT AFFAIRS

3. GK

4. MCQ SOLVED