NIOS| BUSINESS STUDIES (319)| QUESTION PAPER – (JAN-FEB) - 2021| SENIOR SECONDARY| HINDI MEDIUM


NIOS| BUSINESS STUDIES (319)| QUESTION PAPER – (JAN-FEB) - 2021| SENIOR SECONDARY| HINDI MEDIUM 

व्यावसायिक अध्ययन
(319)
समय: 3 घण्टे
पूर्णांक: 100

 

निर्देश:

(i) सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

(ii) प्रत्येक प्रश्न के सामने उसके अंक लिखें गए है।

(iii) प्रश्न संख्या 1 से 10 तक के प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प - (A), (B), (C) तथा (D) हैं, जिनमें से एक सबसे उपयुक्त हैं। चारों विकल्पों में से सही उत्तर चुने तथा अपनी उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न संख्या के सामने उत्तर लिखें। बहुविकल्पी प्रश्नों के लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया जायेगा।

 

1. 'प्रबन्ध की प्रत्येक प्रकार के संगठन में आवश्यकता होती है' यह है:         1

(A) प्रबन्ध की विशेषता

(B) प्रबन्ध का उद्देश्य

(C) प्रबन्ध का महत्व

(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

2. नियोजन विभाग के अन्तर्गत फोरमैन है:         1

(A) निरीक्षक

(B) जीर्णोधार नायक

(C) कार्यक्रम लिपिक

(D) गति नायक

3. कार्यात्मक संगठनिक ढाँचे में ‘स्टोर' एक उप इकाई है:             1

(A) कार्मिक विभाग की

(B) वित्तीय विभाग की

(C) उत्पादन विभाग की

(D) विपणन विभाग की

4. भर्ती के कौनसे स्रोत में अभ्यर्थियों की भर्ती सीधे व्यावसायिक या तकनीकी संस्थाओं से की जाती है:        1

(A) कारखाने के द्वार पर भर्ती

(B) मीडिया द्वारा विज्ञापन

(C) शैक्षणिक संस्थान

(D) रोजगार कार्यालय

5. सामान्यत: कम्पनियों के वित्त स्रोत हैं:     1

(A) स्वयं की बचत

(B) वाणिज्यिक बैंक

(C) पूँजी बाज़ार

(D) साहू कार

6. निम्न में से कौनसा अंशधारियों के दृष्टिकोण से समता अंशों का एक लाभ है:  1

(A) समता अंश धारकों को लाभांश तभी दिया जाएगा जबकि कंपनी को पर्याप्त लाभ हुआ हो

(B) समता अंशों में बहुत स्टेट बाजी होती है

(C) समता अंशों को शेयर बाजार में आसानी से बेचा जा सकता है

(D) यह उनके लिए उचित है जो उच्च प्रव्याय के लिए अधिक जोखिम नहीं उठाना चाहते।

7. निम्न में से कौन सा मुद्रा बाजार का प्रलेख नहीं हैं:        1

(A) ऋण पत्र

(B) याचना राशि

(C) ट्रेजरी बिल

(D) व्यापारिक विपत्र

8. निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र के अनुसार' बाज़ार नहीं है:         1

(A) स्थानीय बाज़ार

(B) फुटकर बाज़ार

(C) क्षेत्रीय बाज़ार

(D) ग्रामीण बाज़ार

9. खाद, ट्रैक्टर आदि के विज्ञापन के लिए विज्ञापन का सर्वाधिक उपयुक्त माध्यम है:     1

(A) रेडियो

(B) फिल्म

(C) टेलिविज़न

(D) समाचार पत्र

10. 'मैकडोलैंडस' उदाहरण है:     1

(A) विभागीय भंडार का

(B) सुपर बाज़ार का

(C) श्रृंखला भंडार का

(D) उपभोक्ता सहकारी भंडार का

11. प्रबन्ध के निम्न सिद्धान्तों को समझाइए:       3

(A) आदेश की एकता

(B) निर्देश की एकता

12. किन्हीं तीन बिन्दुओं की सहायता से नेतृत्व के महत्व का उल्लेख कीजिए।       3

13. म्यूच्यूअल फंड क्या होते हैं? म्यूच्यूअल फंड के किसी एक प्रकार को समझाइए।        3

14. उस वित्तीय निर्णय को पहचानिए जिसका सम्बन्ध अर्जित लाभों के विनियोजन से है। इस निर्णय को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो घटकों का उल्लेख कीजिए।      3

15. पैकेजिंग के तीन स्तरों का उल्लेख कीजिए।      3

16. प्रबन्ध के महत्व के किन्हीं दो बिन्दुओं का वर्णन कीजिए।  4

17. 'अंतरण' और 'विकेंद्रीकरण' में कोई चार बिन्दु देकर अन्तर बताइए। 4

18. विक्रय प्रवर्तन के किन्हीं चार उद्देश्यों का वर्णन कीजिए।   4

19. फुटकर विक्रेताओं द्वारा थोक विक्रेताओं को प्रदान की जाने वाली किन्हीं चार सेवाओं का उल्लेख कीजिए।     4

20. अमोघ ने रकम ₹ 42,000 में एक रैफरीजैरेटर खरीदा जो काम नहीं कर रहा है। उसने कंपनी को इसकी शिकायत की, लेकिन कंपनीने तो इसके स्थान पर दूसरा रैफरीजैरेटर दिया और नही इसके पैसे वापस किए। उस न्यायाधिक व्यवस्था का नाम बताइए जहाँ वह अपनी शिकायत निवारक के लिए जा सकता है। इसकी संरचना और अधिकार क्षेत्र का उल्लेख कीजिए। यह भी उल्लेख कीजिए कि यदि वह इस व्यवस्था के निर्णय से संतुष्ट नहीं है तो वह कहाँ अपील कर सकता है?            4

21. वैज्ञानिक प्रबन्ध की तकनीक के रूप में कार्य अध्ययन' का अर्थ बताइए। इसमें सम्मिलित चार अध्ययनों को भी समझाइए।  5

22. कर्मचारियों को अभिप्रेरित करने वाली किन्हीं पाँच गैर-वित्तीय प्रेरणाओं को समझाइए।  5

23. किसी व्यावसायिक उद्यम की स्थाई पूँजी आवश्यकताओं को निर्धारित करने वाले किन्हीं पाँच कारकों को समझाइए।  5

24. एक उत्पाद का मूल्य निर्धारित करते समय ध्यान में रखे जानेवाले किन्हीं पाँच कारकों का वर्णन कीजिए।   5

25. एक थोक व्यापारी के किन्हीं पाँच कार्यों को समझाइए।     5

26. 'प्रबन्ध को यह सुनिश्चित करना होता है कि सभी क्रियाएँ सम्पूर्ण व्यवसाय के उद्देश्यों की प्राप्ति में योगदान दें।' इस कथन के संदर्भ में समन्वय का अर्थ दीजिए। समन्वय की किन्हीं पाँच विशेषताओं को भी समझाइए।    6

अथवा

प्रबन्ध का अर्थ दीजिए। प्रबन्ध के उद्देश्यों को भी समझाइए।

27. 'सम्प्रेषण किसी भी संगठन का जीवन रक्त कहा जाता है।' इस कथन के संदर्भ में सम्प्रेषण का अर्थ दीजिए और इसके महत्व का उल्लेख कीजिए।    6

अथवा

'किसी भी व्यावसायिक संगठन की सफलता उसमें काम करने वाले व्यक्तियों पर निर्भर करती हैं।' इस कथन के समर्थन में प्रबन्ध के एक कार्य के रूप में नियुक्तिकरण के महत्व का वर्णन कीजिए। मानव संसाधन प्रबन्ध के एक भाग के रूप में भी नियुक्तिकरण का अर्थ समझाइए।

28. व्यावसायिक संगठनों की अल्पकालीन वित्तीय आवश्यकता 'बैंक साख' द्वारा विभिन्न तरीकों से सबसे अच्छी तरह पूरी की जाती है। इन तरीकों को समझाइए।   6

अथवा

किसी भी व्यावसायिक इकाई की सफलता को आश्वस्त करने के लिए एक अच्छी वित्तीय योजना ही उसके उद्देश्यों को पूर्ण करने में सफल हो सकती है। एक अच्छी वित्तीय योजना बनाते समय ध्यान में रखे जाने वाले विभिन्न पहलुओं का वर्णन कीजिए।

29. उत्पाद के मूल्य निर्धारण एवं प्रवर्तन नीति निर्धारण के लिए एक उचित वितरण के माध्यम का चयन का होना महत्त्वपूर्ण है। ऐसे तीन कारकों को समझाइए जो इस प्रकार के चयन में मार्गदर्शन करेंगे।   6

अथवा

ग्राहकों के लिए उत्पाद आवश्यकता की अनुकूलतम पूर्ति हेतु, उत्पाद मिश्रों के तत्वों पर ध्यान देना चाहिए। इन तत्वों को समझाइए।

30. बडे शहरों में विभागीय भंडार क्रेताओं के पसंदीदा स्थल बन चुके हैं क्योंकि इनके कई लाभ हैं। लेकिन इन भंडारो की कुछ सीमाएं भी है। इन भंडारो के किन्हीं चार लाभों तथा दो सीमाओं का उल्लेख कीजिए।   6

अथवा

उपभोक्ताओं के बहत से अधिकार हैं जो उनके हितों के संरक्षण में उनकी सहायता करते हैं। ऐसे किन्हीं तीन अधिकारों का वर्णन कीजिए।

 

***


BUSINESS STUDIES SOLVED PAPERS PAGE LINK - Click here


NIOS PAGE LINK CLICK HERE

(Read Syllabus/ Notes, Exam Routine, Question Papers and solved)


Also Read: 

1. Indian History 

2. CURRENT AFFAIRS

3. GK

4. MCQ SOLVED