NIOS| ECONOMICS (214)| QUESTION PAPER – (JAN-FEB) - 2021| SECONDARY| HINDI MEDIUM


NIOS| ECONOMICS (214)| QUESTION PAPER – (JAN-FEB) - 2021| SECONDARY| HINDI MEDIUM

अर्थशास्त्र
(214)
समय: 3 घण्टे
पूर्णांक: 100

 

निर्देश:

(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

(ii) प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दर्शाये गये हैं।

(iii) वस्तुनिष्ठ प्रश्न क्रमांक 1 से 8 तक, प्रत्येक प्रश्न में चार वैकल्पिक उत्तर (A), (B), (C) और (D) दिये गये हैं जिनमें से एक सही या सर्वाधिक उचित है । सही उत्तर चुनिये तथा अपनी उत्तर-पुस्तिका में उसे प्रश्न क्रमांक के सामने लिखिये ।

 

1. अर्थशास्त्र को एक विषय के रूप में इस क्षेत्र में बहुत महत्व प्राप्त हुआ है:         1

(A) भौतिक विज्ञान

(B) राजनीति विज्ञान

(C) सामाजिक विज्ञान

(D) जीवन विज्ञान

2. पर्यावरण मनुष्य को प्रदान करता है:       1

(A) केवल नवीकरणीय संसाधन

(B) केवल गैर-नवीकरणीय संसाधन

(C) दोनों नवीकरणीय तथा गैर-नवीकरणीय संसाधन

(D) अस्थाई संसाधन

3. किसी वस्तु की वह मात्रा जिसे एक व्यक्तिगत क्रेता प्रति इकाई समय और कीमत पर खरीदने को तैयार है, कहलाती है:  1

(A) व्यक्तिगत माँग

(B) बाज़ार माँग

(C) व्यापार माँग

(D) पूर्ण माँग

4. एक प्रकार की वस्तुओं और सेवाओं का विनिमय दूसरी प्रकार की वस्तुओं और सेवाओं से करने को कहा जाता है:  1

(A) सामाजिक प्रणाली

(B) वस्तु विनिमय प्रणाली

(C) आर्थिक प्रणाली

(D) मौद्रिक प्रणाली

5. एक रुपये के नोट और सिक्के तथा एक रुपये से कम के सिक्के जारी करता है:  1

(A) भारतीय रिजर्व बैंक

(B) वित्त मन्त्रालय, भारत सरकार

(C) भारतीय स्टेट बैंक

(D) सेंट्रल बैंक आफ इण्डिया

6. न्याय में देरी करना न्याय को -         1

(A) सुधारना है

(B) बदलना है

(C) स्वीकारना है

(D) नकारना है

7. सांख्यिकीय आँकड़ा एक पद है जो प्रयोग में होता है:  1

(A) एकवचन में

(B) बहुवचन में

(C) एकवचन तथा बहुवचन दोनों में

(D) काल्पनिक रूप में

8. उपभोक्ता के हितों की रक्षा का सबसे महत्वपूर्ण अधिनियम है:  1

(A) खाद्य पदार्थ मिलावट निरोधक अधिनियम, 1954

(B) अनिवार्य वस्तु अधिनियम, 1955

(C) भार और माप मानक अधिनियम, 1976

(D) उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986

9. भारत में अंग्रेजों के शासनकाल में हस्तकला उद्योग के पतन के क्या कारण थे?  2

10. पर्यावरण में क्या सम्मिलित किया जाता है?  2

11. उन दो शाखाओं के नाम बताइए जिनमें अर्थशास्त्र के अध्ययन को विभाजित किया जाता है।      2

12. भारतीय किसानों की नकदी फसलों से अंग्रेजों ने कैसे लाभ कमाया ? समझाइए। 2

13. विद्यालयों में दोपहर का भोजन उपलब्ध कराने के राष्ट्रीय कार्यक्रम के उद्देश्य की व्याख्या कीजिए। 2

14. वस्तुओं और सेवाओं के बीच भेद कीजिए। 2   

15. जल प्रदूषण क्या है? जल प्रदूषण के दो स्रोत बताइए।         2

16. अर्थव्यवस्था की कोई दो मुख्य विशेषताएँ समझाइए।      2

17. मान लीजिए आपको अपनी कालोनी में एक खेल प्रतियोगिता आयोजित करनी है। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए एक योजना बनाइए। 2

18. उपभोक्ता कौन होता है? समझाइए।      2

19. वास्तविक तथा आदर्श अर्थशास्त्र में भेद कीजिए। उदाहरण देकर समझाइए।  4

20. मुद्रा के निम्नलिखित कार्यों को समझाइए:  4

(a) विनिमय का माध्यम

(b) मूल्य का मापन

21. भारत में अंग्रेजों के शासनकाल में अकाल पड़ने के क्या कारण थे?    4

22. उत्पादन की श्रम गहन तकनीकी और पूँजीगहन तकनीकी को समझाइए। उदाहरण भी दीजिए।    4

23. निम्नलिखित कारक व्यक्तिगत माँग को किस प्रकार निर्धारित करते हैं:    4

(a) वस्तु की कीमत

(b) सम्बन्धित वस्तुओं की कीमत

24. आवश्यकताओं के दोहरे संयोग की कमी वस्तु-विनिमय प्रणाली की एक सामान्य समस्या है। समझाइए।  4

25. सांख्यिकी की नीचे लिखी विशेषताओं को समझाइए:  4

(a) तथ्यों का समूह

(b) पूर्व निर्धारित उद्देश्य

26. भारत में अंग्रेजों के शासनकाल में मध्यस्थ जन साधारण के शोषणकर्ता बन गए। समझाइए।    4

27. हम संसाधनों से धारणीय विकास में कैसे सहयोग कर सकते हैं?   4

28. मान लीजिए बाज़ार में चीनी की आपूर्ति करने वाली A, B और C तीन फर्मे हैं। रु. 3,000 प्रति क्विंटल कीमत पर A, B और C फर्मों ने एक दिन में क्रमशः 40 क्विंटल, 50 क्विंटल और 60 क्विंटल चीनी की आपूर्ति की। चीनी की बाज़ार आपूर्ति ज्ञात कीजिए।  4

29. एक कक्षा में 60 छात्रों ने अर्थशास्त्र में निम्न अंक प्राप्त किए। लघु विधि द्वारा समान्तर माध्य की गणना कीजिए: 4

अंक

50-60

60-70

70-80

80-90

90-100

छात्रों की संख्या

2

15

20

15

8

 

30. सरकार कीमत नियन्त्रण में प्रमुख भूमिका किस प्रकार अदा करती है? 4

31. लागत किसे कहते हैं? स्पष्ट लागत और अस्पष्ट लागत में भेद कीजिए।   6

32. प्राथमिक आँकड़ों को संकलित करने की निम्नलिखित विधियों का वर्णन कीजिए:  6

(a) प्रत्यक्ष वैयक्तिक अनुसंधान

(b) अप्रत्यक्ष अनुसंधान

33. विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्था में भेद कीजिए। 6

34. निम्नलिखित के बाज़ार माँग पर प्रभाव की व्याख्या कीजिए:     6

(a) क्रेताओं की संख्या

(b) आय और संपत्ति का वितरण।

 

***


NIOS PAGE LINK CLICK HERE

(Read Syllabus/ Notes, Exam Routine, Question Papers and solved)


Also Read: 

1. Indian History 

2. CURRENT AFFAIRS

3. GK

4. MCQ SOLVED