NIOS| HOME SCIENCE (216)| QUESTION PAPER – (JAN-FEB) - 2021| SECONDARY| HINDI MEDIUM


NIOS| HOME SCIENCE (216)| QUESTION PAPER – (JAN-FEB) - 2021| SECONDARY| HINDI MEDIUM

गृह विज्ञान
(216)
समय: 2.5 घण्टे
पूर्णांक: 85

 

निर्देश: (i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

(ii) प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दिये गये हैं।

 

1. बदन दर्द के साथ बारी बारी ठंड लगना एवं पसीना आना कौन-सी बीमारी के लक्षण हो सकते हैं?  1

(A) टायफॉइड

(B) मलेरिया

(C) टेटनस

(D) तपेदिक

2. निम्नलिखित में से कौन-सा वेतन रोजगार अवसर गृह विज्ञान के केटरिंग क्षेत्र के अन्तर्गत नहीं आता है?  1

(A) कैंटीन में कर्मचारी

(B) होटल में रसोइया

(C) खाना पकाने की हॉबी कक्षाओं का आयोजन

(D) सेवाएँ प्रदान करने वाला कर्मचारी

3. कौन-से तंतु को जलाने पर कागज़ के जलने जैसी गंध आती है?  1

(A) रेयॉन

(B) पॉलियेस्टर

(C) रेशम

(D) नायलॉन

4. किस सतह को गीले अखबार द्वारा साफ किया जाता है?  1

(A) सिरामिक टाइल्स

(B) धातु के नल

(C) फर्श

(D) खिड़की के शीशे

5. कौन-सा अपशिष्ट जैव निम्नीकृत है?  1

(A) पॉलिथिन के थैले

(B) धातु अपशिष्ट

(C) प्लास्टिक की बोतलें

(D) सब्जियों के छिलके

6. गर्भावस्था के दौरान औसतन वजन कितना बढ़ता है?  1

(A) 10 किग्रा

(B) 12 किग्रा

(C) 18 किग्रा

(D) 20 किग्रा

8. अपना मकान बनाने में आप कौन-से गैर-मानवीय संसाधन का उपयोग करेंगे?  1

(A) धन

(B) समय

(C) ऊर्जा

(D) कौशल

8. कार्य की क्रमानुसार सूची प्रबंधन के किस चरण के अन्तर्गत तैयार की जाती है?  1

(A) योजना बनाना

(B) संयोजित करना

(C) कार्यान्वित करना

(D) मूल्यांकन करना

9. अपने आहार में हमें कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थों को सम्मिलित करना महत्वपूर्ण क्यों है? 2

10. कपड़ों पर से दाग-धब्बे छुड़ाते समय ली जाने वाली कोई चार सावधानियाँ लिखिए। 2

11. रसोईघर में भोजन स्वच्छता बनाए रखने के चार निर्देश लिखें। 2

12. बच्चों में कौन-से दो लक्षण देखकर विटामिन ए की कमी का संकेत मिलता है? इन बच्चों के लिए कोई दो उपयुक्त खाद्य पदार्थों का सुझाव दें। 2

13. गृह विज्ञान लड़के और लड़कियों दोनों के लिए आवश्यक है। चार कारणों द्वारा इस कथन की पुष्टि कीजिए। 2

14. जन्म के पश्चात् बच्चे में उपार्जित प्रतिरक्षा किन दो तरह से विकसित की जा सकती है?  2

15. एक रेशम की साड़ी को घर पर धोने के चार चरणों को क्रमानुसार लिखें।  2

16. घर में समुचित प्रकाश का होना आवश्यक क्यों है? 2

17. अपने संसाधनों को प्रभावशाली ढंग से उपयोग करने की कोई चार दिशानिर्देश बताइए। 2

18. अपने परिवार के सदस्यों के बीच स्वस्थ संबंध विकसित करने के लिए चार सुझाव दें।   2

19. एकतंत्र एवं स्वतंत्र पेरेंटिंग पद्धतियों का बच्चों के व्यक्तित्व पर क्या असर पड़ता है?   2

20. भविष्य में अच्छे नागरिक बनने के लिए बच्चों में कौन-से चार मूल्य होने आवश्यक है?  2

21. मिलावटी मसालों की खरीदारी से बचने के चार तरीके सुझाइए।    2

22. अदालत में शिकायत दर्ज करने के लिए उपभोक्ताओं को कौन-सी चार महत्वपूर्ण निर्देशों का ध्यान रखना चाहिए?     2

23. एक बच्चे के टिफ़िन में आलू का परांठा दिया गया है। कोई दो खाद्य समूह बताइए जो इसमें नहीं हैं। उनकी माताजी इस परांठे में इन्हें कैसे सम्मिलित कर सकती हैं?    2

24. अपनी बहन को उसके गर्भावस्था के समय होने वाले किन्हीं छः विशिष्ट परिवर्तनों के बारे में शिक्षित कीजिए।   3

25. निम्नलिखित बुनाईओं के बीच एक-एक अंतर बताइए:    3

(i) साधारण एवं ट्विल

(ii) साधारण एवं साटिन

(iii) ट्विल एवं साटिन

26. जीवन शैली रोगों का निवारण करने के लिए छः सुझाव दें।     3

27. निर्जलीकरण की विधि द्वारा केले को संरक्षित करने के छः महत्वपूर्ण चरण लिखिए।   3

28. भोजन संवर्धन की संयोजन, किण्वन एवं अंकुरण विधियों को समझाइए। प्रत्येक का एक-एक लाभ भी लिखें।    3

29. निम्नलिखित परिसज्जाओं को संक्षिप्त में समझाइए। इन्हें करने का उद्देश्य क्या है?  4

(i) मर्सीकरण

(ii) पार्चमेन्टीकरण

(iii) मंजाई

(iv) कैलेंडरण

30. अपने क्षेत्र में जल प्रदूषण के चार स्रोतों को पहचाने। स्वास्थ्य पर इसके चार कुप्रभाव लिखें।  4

31. रमेश अपने माता-पिता के साथ पहाड़ी इलाके में रहता है। वह रिक्शा चलाकर प्रतिदिन ₹ 200 कमा लेता है। उसके परिवार की आहार आयोजना को प्रभावित करने वाले आठ कारकों को समझाइए। 4

32. आपके दोस्त को मधुमक्खी ने काट लिया है, उसे आप क्या प्राथमिक उपचार देंगे?   4

33. एक अच्छे बजट की चार विशेषताएँ बताइए। अपनी आय में वृद्धि लाने के चार सुझाव दें। 4

34. रसोईघर में काम करते समय अपनी बहन को ऊर्जा की बचत करने के आठ तरीके सुझाइए। 4

35. चार वर्षीय बच्चों की आठ गत्यात्मक क्षमताओं की जाँच सूची बनाइए। 4

36. आपके भाई के दोस्त उसे अकसर मदिरा पीने के लिए दबाव डालते हैं। इस समस्या से जूझने के लिए उसे आठ सुझाव दें। 4

 

***


NIOS PAGE LINK CLICK HERE

(Read Syllabus/ Notes, Exam Routine, Question Papers and solved)

 

Also Read: 

1. Indian History 

2. CURRENT AFFAIRS

3. GK

4. MCQ SOLVED