CA| CURRENT AFFAIRS| BIHAR STATE YEAR - 2022| MCQ SOLVED| HINDI MEDIUM| PART - 2

 


CA| CURRENT AFFAIRS| BIHAR STATE YEAR - 2022| MCQ SOLVED| HINDI MEDIUM| PART - 2

(CA)
CURRENT AFFAIRS

2022

बिहार राज्य

सीए| कर्रेंट अफेयर्स| बिहार राज्य वर्ष - 2022| एमसीक्यू हल| हिंदी माध्यम

भाग - दूसरा 

  Click Here to Read in English


1. बिहार का वह शहर, जहां हाल ही में अडाणी समूह ने मेगा फूड पार्क बनाने की घोषणा की है-

उत्तर:- मुजफ्फरपुर

2. हाल ही में जारी एनआईआरएफ-2022 रैंकिंग में आई.आई.टी. पटना का स्थान है-

उत्तर:- 59वां

3. हाल ही में बिहार के किस लेखक को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2022 से सम्मानित किया गया है-

उत्तर:- मुरली मनोहर श्रीवास्तव

4. बिहार के वे डॉक्टर, जिन्हें हाल ही में आयुष्मान भारत योजना के तहत सबसे ज्यादा हार्ट सर्जरी करने पर सम्मानित किया गया है-

उत्तर:- डॉ. शील अवनीश (इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना)

5. हाल ही में बिहार के किस युवा ने कुश्ती में वर्ल्ड हैवीवेट टैग टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता है-

उत्तर:- रुद्र राहुल कुशवाहा

6.हाल ही में बिहार सरकार ने कम कृषि लागत और उर्वरकों के उपयोग से अधिक उपज प्राप्त करने के लिए राज्य भर के कितने किसानों को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है-

उत्तर:- 21 लाख

7. बिहार का वह जिला, जहां हाल ही में बिहार सरकार ने कोसी नदी पर फुलौता पुल नाम से नया पुल बनाने की घोषणा की है-

उत्तर:- मधेपुरा

8. आजादी के अमृत महोत्सव की नगर वन योजना के तहत बिहार में ऑक्सीजन पार्क कहां बनाया जाएगा?

उत्तर:- गोपालगंज

9. हाल ही में देश के आकांक्षी जिलों की डेल्टा रैंकिंग से संबंधित रिपोर्ट में प्रथम स्थान पर स्थित जिला है-

उत्तर:- गया (बिहार)

10. हाल ही में बिहार के किस युवा ने चक्रासन करते हुए वेट होल्डिंग में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है-

उत्तर:- राजकुमार कुमार

11. केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अनुपालन से संबंधित हाल ही में जारी रिपोर्ट में बिहार का स्थान है-

उत्तर:- सातवां

12. हाल ही में हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय सब-जूनियर भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बिहार के किस खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता है?

उत्तर:- कृतिराज सिंह

13. हाल ही में अमेरिकी कॉलेज 'लाफायेट कॉलेज' से ₹2.5 करोड़ की छात्रवृत्ति प्राप्त कर सुर्खियों में आए छात्र प्रेम कुमार मांझी किस जिले के हैं-

उत्तर:- पटना

14. हाल ही में एशिया रग्बी सेवन्स ट्रॉफी-2022 में बिहार की कितनी महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है-

उत्तर:- 2

15. बिहार में नीलगाय को पालतू जानवर के रूप में विकसित करने के लिए कहां अनुसंधान केंद्र खोला जाएगा?

उत्तर:- डुमरांव (बक्सर) में

16. वह राज्य, जिसने हाल ही में जुलाई माह को 'एंटी डेंगू' माह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है-

उत्तर:- बिहार

17. बिहार स्थित बरौनी रिफाइनरी, जिसने हाल ही में अगस्त 2022 से जेट ईंधन का उत्पादन करने का निर्णय लिया है, स्थित है-

उत्तर:- बेगूसराय जिले में

-X-

Also Read: 

1. Indian History 

2. CURRENT AFFAIRS

3. GK

4. MCQ SOLVED