IGNOU| ECONOMIC THEORY (ECO - 06)| ELECTIVE COURSE: COMMERCE| QUESTION PAPER – (JUNE - 2021)| BDP| HINDI MEDIUM

   

IGNOU| ECONOMIC THEORY (ECO - 06)| ELECTIVE COURSE: COMMERCE| QUESTION PAPER – (JUNE - 2021)| BDP| HINDI MEDIUM

स्नातक उपाधि कार्यक्रम
(बी. डी. पी.)
सत्रांत परीक्षा
जून, 2021
(ऐच्छिक पाठ्यक्रम: वाणिज्य)
ई.सी.ओ.- 06
आर्थिक सिद्धान्त
समय: 2 घण्टे
अधिकतम अंक: 50

 

नोट: इस प्रश्न-पत्र में तीन खण्ड क, ख तथा ग हैं। प्रत्येक खण्ड में निर्देशों के साथ उनके अंक दिए गए हैं।

खण्ड-क

नोट: इस खण्ड से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

1. आर्थिक प्रणाली के विभिन्न रूप क्या हैं? 'मिश्रित अर्थव्यवस्था' की विशेषताओं का वर्णन कीजिए। 4, 8

2. परिवर्ती अनुपातों के नियमों का वर्णन कीजिए। उन क्षेत्रों को बताइये जहाँ ह्रासमान सीमांत प्रतिफल के नियम लागू होते हैं। 4, 8

3. पूर्ण और अपूर्ण दोनों प्रतियोगिताओं में फर्म की औसत आय और सीमान्त आय का वर्णन कीजिए। 12

4. 'एकाधिकार' से क्या तात्पर्य है? साधारण एकाधिकार के अन्तर्गत उत्पादन तथा मूल्य का निर्धारण कैसे होता है? ग्राफ द्वारा व्याख्या कीजिए। 4,8

खण्ड-ख

नोट: इस खण्ड से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

5. रिकार्डो के लगान सिद्धान्त की आलोचनात्मक व्याख्या कीजिए। 8

6. 'उत्पादन' की परिभाषा दीजिए। स्थायी और परिवर्ती आगतों में अन्तर बताइए।  2, 6

7. दीर्घकालीन लागत वक्र क्या है? अल्पकालीन औसत लागत वक्र 'U' आकृति का क्यों होता है? व्याख्या कीजिए। 3, 5

8. पूर्ति की लोच से आप क्या समझते हैं? इसके निर्धारकों की व्याख्या कीजिए।  2, 6

खण्ड-ग

नोट: इस खण्ड से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखिए।

9. निम्नलिखित की व्याख्या कीजिए: 5, 5

(अ) अल्पाधिकार

(ब) मिश्रित अर्थव्यवस्था

10. निम्नलिखित में अन्तर कीजिए: 5, 5

(अ) उत्पादन लागत और विक्रय लागत

(ब) यथार्थमूलक और आदर्शक अर्थशास्त्र

***

Also Read: 

1. Indian History 

2. CURRENT AFFAIRS

3. GK

4. MCQ SOLVED