NIOS| POLITICAL SCIENCE (317)| QUESTION PAPER – (APRIL - 2023)| SENIOR SECONDARY| HINDI MEDIUM

 

NIOS| POLITICAL SCIENCE (317)| QUESTION PAPER – (APRIL - 2023)| SENIOR SECONDARY| HINDI MEDIUM

राजनीति विज्ञान
317
(अप्रैल-2023)
समय: 3 घण्टे
पूर्णांक: 100

 

निर्देश:

(i) इस प्रश्न-पत्र में दो खण्ड हैं खण्ड 'अ' तथा खण्ड 'ब'।

(ii) खण्ड 'अ' के सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

(iii) खण्ड 'ब' में दो विकल्प हैं । परीक्षार्थियों को केवल एक विकल्प के ही प्रश्नों के उत्तर देने हैं।

(iv) प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने अंकित हैं।

 ENGLISH MEDIUM: CLICK HERE

खण्ड — अ

 

1. 31 दिसम्बर 1947 को स्वतंत्र भारत की संविधान सभा की संरचना का वर्णन कीजिए। 2

2. किसी राज्य के राज्यपाल की किन्हीं दो वित्तीय शक्तियों का उल्लेख कीजिए। 2×1=2

3. जिस अपराधी को सेशन कोर्ट द्वारा मृत्यु दण्ड दिया गया है, उससे संबंधित उच्च न्यायालय की भूमिका का परीक्षण कीजिए। 2

4. लोकतंत्र में शक्ति विभाजन के महत्व को स्पष्ट कीजिए। 2

5. 15 अगस्त, 1947 से पूर्व भारत को एक राज्य क्यों नहीं कहा जाता था? 2

6. भारत और श्रीलंका के बीच पारस्परिक सहयोग वाले किन्हीं दो क्षेत्रों की पहचान कीजिए। 2×1=2

7. स्वतंत्रता संग्राम के दौरान द्वि- राष्ट्र के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया? एम. ए. जिन्ना ने दो देशों के निर्माण पर क्यों बल दिया? 1+1=2

8. 'बहुसदस्यीय निर्वाचन क्षेत्र' की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए। 2

9. भारत की चुनावी राजनीति में जाति की भूमिका का वर्णन कीजिए। 2

10. केंद्र तथा राज्यों के बीच विधायी संबंधों का वर्णन कीजिए । 5

11. राज्य विधान मण्डल किस प्रकार राज्य की कार्यपालिका पर नियंत्रण बनाए रखता है? व्याख्या कीजिए। 5

12. 'राज्य' की परिभाषा लिखिए तथा राज्य के किन्हीं चार अनिवार्य तत्वों की व्याख्या कीजिए। 1+4=5

13. 'राज्य' और 'सरकार' के बीच किन्हीं पाँच अन्तरों को उजागर कीजिए। 5×1=5

14. क्षेत्रवाद से क्या अभिप्राय है? क्षेत्रवाद की भावना के उदय होने के किन्हीं तीन कारणों का वर्णन कीजिए। 2+3=5

15. भारतीय निर्वाचन प्रक्रिया के किन्हीं पाँच दोषों को उजागर कीजिए। 5×1=5

16. पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण की अति आवश्यकता को किन्हीं दो तर्कों की सहायता से न्याय संगत ठहराइये। 5

17. भारत के राष्ट्रपति की वित्तीय तथा न्यायिक शक्तियों का विश्लेषण कीजिए। 4+4=8

अथवा

भारतीय संविधान तथा मौलिक अधिकारों के संरक्षक के रूप में सर्वोच्च न्यायालय की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए।

18. भारत के संविधान में मौलिक कर्त्तव्यों को कब और कैसे जोड़ा गया? कोई छह महत्वपूर्ण मौलिक कर्त्तव्य उजागर कीजिए। 4×2=8

अथवा

राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा के किन्हीं चार प्रभावों की व्याख्या कीजिए। 4×2=8

19. संयुक्त राष्ट्र के शान्ति स्थापना एवं निरस्त्रीकरण के प्रयासों में भारत के योगदान को उजागर कीजिए। 4+4=8

अथवा

शीत युद्ध की समाप्ति के पश्चात् भारत तथा अमेरीका के समकालीन संबंधों की व्याख्या कीजिए।

20. “राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सर्वोच्च न्यायालय की पूरक संस्था के रूप में कार्य कर रहा है। इस कथन के पक्ष में कोई चार तर्क दीजिए। 4×2=8

अथवा

सुशासन के लिए लोगों की सहभागिता की आवश्यकता और महत्व का आकलन कीजिए।

 

खण्ड

विकल्प - I

(विश्व व्यवस्था और संयुक्त राष्ट्र)

 

21. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की माँग के पक्ष में कोई दो उपयुक्त तर्क दीजिए। 2×1=2

22. वैश्वीकरण ने किस प्रकार भारत पर विपरीत प्रभाव डाले हैं? किन्हीं पाँच दुष्परिणामों की व्याख्या कीजिए।

23. बाध्यकारी प्रतिबन्धों का क्या अभिप्राय है? संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् द्वारा लगाए जाने वाले असैनिक प्रतिबन्धों के कोई दो उदाहरण लिखिए। 1977 में दक्षिण अफ्रीका पर क्यों और कौन से प्रतिबन्ध लगाए गए थे? इनका अंतिम परिणाम क्या निकला? 2+2+2+2=8

अथवा

अंकटाड (UNCTAD) का विस्तृत रूप लिखिए। इसकी स्थापना क्यों की गई? ऐसे तीन तरीकों का वर्णन कीजिए जिनके द्वारा इसने विकासशील देशों की सहायता की। 1+1+6=8

 

विकल्प - II

(भारत में प्रशासनिक व्यवस्था)

 

21. लोक शिकायतों के निवारण के लिए कोई दो उपाय सुझाइये। 2×1=2

22. मंत्रियों और सरकारी कर्मचारियों के बीच सम्बंध सुधारने की प्रक्रिया में आने वाली किन्हीं पाँच बाधाओं को स्पष्ट कीजिए। 5×1=5

23. मंत्रिमण्डलीय सचिवालय के किन्हीं आठ मुख्य कार्यों का वर्णन कीजिए। 8×1=8

अथवा

भारत में प्रतिबद्ध नौकरशाही की अवधारणा की वकालत किसने की थी और क्यों? इस अवधारणा के विरुद्ध की गई आलोचना का वर्णन कीजिए। 4+4=8

 

***


NIOS PAGE LINK CLICK HERE

(Read Syllabus/ Notes, Exam Routine, Question Papers and solved)


Also Read: 

1. Indian History 

2. CURRENT AFFAIRS

3. GK

4. MCQ SOLVED