NIOS| SOCIAL SCIENCE (213)| QUESTION PAPER – (APRIL - 2023)| SECONDARY| HINDI MEDIUM

 

NIOS| SOCIAL SCIENCE (213)| QUESTION PAPER – (APRIL - 2023)| SECONDARY| HINDI MEDIUM

सामाजिक विज्ञान
213
(अप्रैल-2023)
समय: 3 घण्टे
पूर्णांक: 100

 

निर्देश:

(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं और प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दिये गये हैं।

(ii) बहुविकल्पीय प्रश्नों के चार विकल्प दिये गये हैं। आप सही विकल्प चुनिए और अपनी उत्तर - पुस्तिका में लिखिए।

(iii) दिये गये रेखामानचित्रों को उत्तर - पुस्तिका के साथ संलग्न कीजिए ।

 ENGLISH MEDIUM: CLICK HERE

1. निम्नलिखित विषयों में से कौन - सा 'संघ सूची' में शामिल है? 1

(A) सुरक्षा

(B) पुलिस

(C) शिक्षा

(D) बिजली

2. निम्नलिखित आपदाओं में से कौन-सी 'मानव-निर्मित' श्रेणी में आती है? 1

(A) ज्वालामुखी

(B) भूकंप

(C) बाढ़

(D) भोपाल गैस त्रासदी

3. स्तंभ A का मिलान, स्तंभ B से कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए: 1

स्तंभ – A

(प्रशासन)

स्तंभ—B

(प्रशासक)

1. ग्राम पंचायत

2. नगर निगम

3. राज्य

4. केन्द्र

(a) मेयर

(b) सरपंच

(c) प्रधानमंत्री

(d) राज्यपाल

विकल्प:

(A) 1-(b), 2-(a), 3–(d), 4-(c)

(B) 1-(a), 2-(b), 3−(c), 4−(d)

(C) 1-(d), 2-(c), 3–(b), 4-(a)

(D) 1-(c), 2-(d), 3–(a), 4(b)

4. भारत में निम्नलिखित धर्मों में से किसके सबसे बड़ी संख्या में अपने अनुयायी हैं? 1

(A) हिन्दुत्व

(B) इस्लाम

(C) ईसाई

(D) सिख

5. भारत की दो सबसे महत्त्वपूर्ण खाद्य फसलें कौन-सी हैं? 1+1=2

6. सामाजिक-धार्मिक सुधारक के रूप में राजा राम मोहन राय की भूमिका को स्पष्ट कीजिए। 2

7. राजनीतिक दल का अर्थ स्पष्ट कीजिए। 2

8. भारत में गरीबी को कम करने के लिए मोटे तौर पर लागू किए गए दो प्रकार के कार्यक्रमों की उदाहरणों सहित व्याख्या कीजिए। 2

9. ‘जनसंख्या घनत्व' शब्द को परिभाषित कीजिए। जनसंख्या के वितरण और घनत्व को प्रभावित करने वाले तीन भौतिक कारकों का वर्णन कीजिए। 1+3=4

10. भारत के चुनाव आयोग के किन्हीं चार कार्यों का वर्णन कीजिए। 4

11. लोकतंत्र में 'जनमत' की भूमिका का वर्णन कीजिए। 4

12. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की मुख्य नीतियों का वर्णन कीजिए। 4

13. प्रारम्भिक कांग्रेस के नेता 'नरमपंथी' क्यों कहलाते थे? स्पष्ट कीजिए। 4

14. मुस्लिम लीग की स्थापना क्यों की गई थी? स्पष्ट कीजिए।  4

15. 1857 के विद्रोह के किन्हीं चार आर्थिक कारणों की व्याख्या कीजिए।  4

16. 'ग्रीष्म ऋतु' की मुख्य विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए।  4

17. गन्ने की उपज के लिए आवश्यक भौगोलिक दशाओं की व्याख्या कीजिए।   4

18. “भारत में प्रधानमंत्री ही संघ कार्यपालिका के वास्तविक प्रमुख हैं। इस कथन की पुष्टि कीजिए। 4 

19. संघीय मंत्रिपरिषद् के गठन और कार्यों को स्पष्ट कीजिए। 4

20. पर्यावरणीय क्षरण के गंभीर परिणामों की व्याख्या कीजिए। 4

21. भारत की स्वतंत्रता में विद्रोहियों ने किस प्रकार योगदान किया? स्पष्ट कीजिए।  4

22. भारतीय समाज पर सुधार आंदोलनों के प्रभाव को स्पष्ट कीजिए।  4                         

23. 'राज्य विधायिका' के कार्यों की उदाहरणों सहित व्याख्या कीजिए। 4

24. गुप्त काल के दौरान जीवन के विभिन्न पहलुओं में की गई प्रगति का वर्णन कीजिए। 5

25. राष्ट्रीय एकीकरण के समक्ष किन्हीं पाँच प्रमुख चुनौतियों का वर्णन कीजिए। 1x5=5

26. “औद्योगिक क्रांति के दौरान वस्त्र और परिवहन उद्योगों में अधिकतम अभिनव परिवर्तन हुए। इस कथन की पुष्टि कीजिए। 5

27. भारतीय कृषि की किन्हीं पाँच प्रमुख विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए। 1x5=5

28. उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम गलियारों के सिरों के स्टेशनों को भारत के राजनीतिक रेखामानचित्र पर (A), (B), (C) और (D) से अंकित किया गया है। उन्हें पहचानिए और उनके सही नाम अपनी उत्तर - पुस्तिका में लिखिए। 1x4=4

29. दिए गए भारत के राजनीतिक रेखामानचित्र में निम्नलिखित चार भौगोलिक लक्षणों को उपयुक्त चिह्नों के साथ अंकित कीजिए और उनके नाम लिखिए: 1×4=4

(क) सतपुड़ा श्रेणी

(ख) महानदी

(ग) नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व

(घ) सर्वाधिक साक्षरता दर वाला राज्य


***


SOCIAL SCIENCE SOLVED PAPERS PAGE LINK - Click here


NIOS PAGE LINK CLICK HERE

(Read Syllabus/ Notes, Exam Routine, Question Papers and solved)


Also Read: 

1. Indian History 

2. CURRENT AFFAIRS

3. GK

4. MCQ SOLVED