NIOS| BUSINESS STUDIES (215)| QUESTION PAPER – OCT - 2022| SECONDARY| HINDI MEDIUM

 

NIOS| BUSINESS STUDIES (215)| QUESTION PAPER – OCT - 2022| SECONDARY| HINDI MEDIUM

BUSINESS STUDIES
(व्यावसायिक अध्ययन)
(215)
[OCT - 2022]
समय: 3 घण्टे
पूर्णांक: 100

 

निर्देश: (i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

(ii) प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दर्शाये गये हैं।

 

ENGLISH MEDIUM: CLICK HERE


1. वनों से लकड़ी का निष्कर्षण, उदाहरण है: 1

(A) प्राथमिक उद्योग का

(B) जननिकी उद्योग का

(C) निष्कर्षण उद्योग का

(D) निर्माण उद्योग का

2. भण्डारगृहों के निम्नलिखित प्रकारों में से कौन से प्रकार में उन आयातित वस्तुओं का भंडारण किया जाता है, जिन पर आयात शुल्क नहीं चुकाया गया है? 1

(A) सार्वजनिक भण्डारगृह

(B) सरकारी भण्डारगृह

(C) बन्धक भण्डारगृह

(D) सहकारी भण्डारगृह

3. इस बाह्यस्रोतीकरण में ज्ञान विशेषज्ञता पर बल दिया जाता है: 1

(A) पश्च कार्यालय

(B) ज्ञान प्रक्रिया

(C) अग्र कार्यालय

(D) व्यवसाय प्रक्रिया

4. जिस खाताधारक को अधिविकर्ष की सुविधा उपलब्ध होती है, वह है: 1

(A) बचत बैंक खाता

(B) चालू जमा खाता

(C) सावधि जमा खाता

(D) आवर्ती जमा खाता

5. समाचार-पत्र जिनके विज्ञापन हेतु उपयुक्त हैं, वह हैं: 1

(A) जनसाधारण हेतु अभिकल्पित उपभोक्ता वस्तुएँ।

(B) लक्षित उपभोक्ता वर्ग हेतु आवश्यक वस्तुएँ ।

(C) कृषकों हेतु उपयुक्त कृषि संबंधी उत्पाद ।

(D) उत्पाद, जिनका उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष प्रदर्शन आवश्यक होता है।

6. 'बिक्री - 80% तक बट्टा' जिसका उदाहरण है; वह है: 1

(A) अनुमोदन पर विक्रय

(B) नीलामी विक्रय

(C) निकासी विक्रय

(D) निविदा के माध्यम से विक्रय

7. इस अनुचित गतिविधि में, बेची जा रही वस्तु में घटिया गुणवत्ता की वस्तु मिला दी जाती है: 1

(A) मिलावट

(B) नकली वस्तुओं की बिक्री

(C) जमाखोरी

(D) भ्रामक विज्ञापन

8. ‘उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम' के अंतर्गत उपभोक्ताओं को जो अधिकार दिये गये हैं, उनकी संख्या हैं: 1

(A) 5

(B) 6

(C) 7

(D) 8

9. जीविकोपार्जन पथ का अभिप्राय है: 1

(A) विभिन्न पदों पर कार्य करना।

(B) कार्य उपाधि प्राप्त करना।

(C) जीविका हेतु अपनाया गया पथ।

(D) पेशेवर उपाधि प्राप्त करना।

10. एक उद्यमी वह व्यक्ति है जो: 1

(A) केवल अपने लिए रोज़गार उत्पन्न करता है।

(B) बार-बार गलतियाँ करके ही सीखता है।

(C) विचारों को कार्यान्वित करने का जोखिम नहीं उठा सकता।

(D) सुअवसरों को पहचानने के संदर्भ में सर्जनात्मक व नवप्रवर्तक है।

11. “व्यवसाय तीन तरीकों से प्रदूषण को नियंत्रित करने में सहायता कर सकता है। इन तरीकों में से किन्हीं दो की व्याख्या कीजिए। 3

12. भारत में ई-बैंकिंग की कोई तीन आधुनिक प्रवृत्तियों का वर्णन कीजिए। 3

13. ‘भंडारण एक अति महत्त्वपूर्ण व्यापार सहायक क्रिया है।' भंडारण की कोई तीन आवश्यकताएँ देकर इस कथन के औचित्य को सिद्ध कीजिए। 3

14. थोक विक्रेताओं के किन्हीं दो कार्यों का संक्षेप में वर्णन कीजिए। 3

15. उपभोक्ता फ़ोरम/आयोग द्वारा उपभोक्ताओं के पक्ष में दी जा सकने वाली कोई तीन राहतें बताइए। 3

16. स्वामियों के प्रति व्यवसाय के किन्हीं चार उत्तरदायित्त्वों का उल्लेख कीजिए। 4

17. व्यवसाय के कोई चार राष्ट्रीय उद्देश्य बताइए। 4

18. साझेदारी से क्या अभिप्राय है? इसकी किन्हीं दो विशेषताओं की संक्षिप्त में व्याख्या कीजिए। 4

19. निम्नलिखित को समझाइए: 4

(i) डेबिट कार्ड

(ii) क्रेडिट कार्ड

20. बहुसंख्यक दुकानों के किन्हीं चार लाभों का वर्णन कीजिए। 4

21. 'संयुक्त पूँजी कंपनी' क्या है? इसकी किन्हीं तीन विशेषताओं को समझाइए। 5

22. फुटकर व्यापारियों के कोई पाँच कार्य समझाइए। 5

23. अभिषेक ने ₹ 80,000 में एक 'होम थिएटर सिस्टम', एक वर्ष की वारंटी सहित, खरीदा। कुछ दिनों के बाद उसने काम करना बंद कर दिया। अभिषेक ने सिस्टम बदलने हेतु डीलर से संपर्क किया, परंतु सिस्टम नहीं बदला गया। उसे किस उपभोक्ता न्यायालय में जाना चाहिए तथा क्यों? अन्य उपभोक्ता न्यायालयों के नाम उनके आर्थिक अधिकार - क्षेत्र सहित बताइए। लेन-देन के प्रमाणस्वरूप कौन सा प्रलेख उसके पास अवश्य होना चाहिए? 5

24. विवेक एक कंपनी में वित्त प्रबंधक के रूप में कार्यरत है तथा अपना स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने का निर्णय लेता है। ऐसे किन्हीं पाँच गुणों की व्याख्या कीजिए, जो एक सफल उद्यमी बनने हेतु उसमें होने चाहिए। 5

25. स्वरोज़गार के कोई पाँच क्षेत्र सूचीबद्ध कीजिए। प्रत्येक का एक-एक उदाहरण भी दीजिए। 5

26. बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लाभ बताइए। 6

27. प्रभावी संप्रेषण के मार्ग में आने वाली कोई चार बाधाएँ समझाइए| 6

28. निम्नलिखित को समझाइए: 6

(i) मूल्य देय डाक

(ii) स्पीड पोस्ट

(iii) पोस्ट - बॉक्स एवं पोस्ट - बैग

29. क्रय की विभिन्न पद्धतियों का वर्णन कीजिए। 6

30. उपभोक्ता-संरक्षण में निम्नलिखित पक्षों की भूमिका की व्याख्या कीजिए: 6

(a) उपभोक्ता

(b) व्यवसायी

(c) सरकार

 

***


BUSINESS STUDIES SOLVED PAPERS PAGE LINK - Click here


NIOS PAGE LINK CLICK HERE

(Read Syllabus/ Notes, Exam Routine, Question Papers and solved)


Also Read: 

1. Indian History 

2. CURRENT AFFAIRS

3. GK

4. MCQ SOLVED