NIOS| GEOGRAPHY (316)| QUESTION PAPER – (APRIL - 2023)| SENIOR SECONDARY| HINDI MEDIUM

 

NIOS| GEOGRAPHY (316)| QUESTION PAPER – (APRIL - 2023)| SENIOR SECONDARY| HINDI MEDIUM

GEOGRAPHY
भूगोल
(316)
[APRIL - 2023]
समय: 3 घण्टे
पूर्णांक: 80

 

खण्ड अ


ENGLISH MEDIUM: CLICK HERE

 

1. लाल सागर में लवणता अधिक क्यों पाई जाती है? एक कारण दीजिए। 1

2. भारत के किन्हीं दो राज्यों के नाम लिखिए जहाँ जीवन निर्वाहन कृषि की जाती है। 1⁄2×2=1

3. उस महासागर का नाम बताइए जिसमें सबसे अधिक गर्त हैं। 1

4. उत्तर-दक्षिण गलियारे के अंतिम स्टेशनों के नाम लिखिए। 1⁄2×2=1

5. हिमानी को परिभाषित कीजिए। हिमानी अपरदन द्वारा निर्मित किन्हीं दो स्थलाकृतियों के नाम बताइए। 1+1=2

6. जनसंख्या घनत्व की परिभाषा लिखिए। 2001 की जनगणना के अनुसार भारत का जनसंख्या घनत्व कितना है? 1+1=2

7. “महाद्वीपीय निमग्न तट मनुष्य के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है " कोई दो तर्क देकर इस कथन की पुष्टि कीजिए। 1×2=2

8. भारत में पायी जाने वाली अल्पाइन वनस्पति की कोई दो महत्वपूर्ण विशेषताएँ स्पष्ट कीजिए। 1×2=2

9. मानव विकास और आर्थिक विकास में अन्तर स्पष्ट कीजिए। 2

10. “भूगोल एक अन्तरा - अनुशासनिक विषय है।" चार उदाहरण देकर इस कथन का परीक्षण कीजिए। 1×4=4

11. शीतोष्ण कटिबन्धीय घासभूमि जीवोम की प्राकृतिक वनस्पति एवं प्राणी जीवन का वर्णन कीजिए। कोई चार बिन्दु दीजिए। 1×4=4

12. पृथ्वी पर सभी जीवों के लिए वायुमंडल क्यों महत्वपूर्ण है? वायुमंडल के महत्व के किन्हीं चार बिन्दुओं की व्याख्या कीजिए| 1×4=4

13. भारत में लिंग अनुपात को सुधारने के लिए कोई चार उपाय सुझाइए। 1×4=4

14. भौगोलिक स्थिति एवं शैलों की संरचना के आधार पर पठारों का वर्गीकरण कीजिए। प्रत्येक की एक - एक विशेषता और एक - एक उदाहरण लिखिए। 2+2+2=6

15. भूमंडलीय तापन की किन्हीं छ: विशेषताओं का वर्णन कीजिए। 1×6=6

16. भूस्खलन रोकने तथा उसके दुष्प्रभावों को कम करने के लिए किन्हीं छः उपायों की व्याख्या कीजिए। 1×6=6

17. मृदा संरक्षण की किन्हीं छः विधियों का वर्णन कीजिए। 1×6=6

18. देश के आर्थिक विकास में भारतीय रेलवे की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए। कोई छ: बिन्दु दीजिए। 1×6=6

19. दिए गए संसार के राजनैतिक रेखा मानचित्र में चार भौगोलिक लक्षणों को (A), (B), (C) और (D) द्वारा दिखाया गया है। इन लक्षणों को नीचे दी गई जानकारी की सहायता से पहचानिए और उनके सही नाम अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए: 1×4=4

(A) पर्वत श्रेणी

(B) लावा पठार

(C) मरुस्थल

(D) घासभूमियाँ

 

संसार राजनैतिक

20. दिए गए भारत के राजनैतिक रेखा मानचित्र में चार भौगोलिक लक्षणों को (A), (B), (C) और (D) द्वारा दिखाया गया है। इन लक्षणों को नीचे दी गई जानकारी की सहायता से पहचानिए और उनके सही नाम अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए: 1×4=4

(A) पर्वत श्रेणी

(B) नदी

(C) मृदा का प्रकार

(D) पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र

 

भारत - राजनैतिक और पड़ौसी देश


खण्ड — ब

विकल्प - I

(स्थानीय क्षेत्र नियोजन)

 

21. आंकड़ों को एकत्रित करने में सहायक चार उपकरणों का उल्लेख कीजिए। 1⁄2×4=2

22. मध्यिका के किन्हीं दो गुणों को स्पष्ट कीजिए। 1×2=2

23. बांदा ज़िले के अकबरपुर गाँव में उपलब्ध सुख साधन और सामाजिक सुविधाओं का संक्षेप में वर्णन कीजिए। 1×4=4

24. भारत के विभिन्न नगरों में मलिन बस्ती क्षेत्रों के विकास के लिए चार उपाय सुझाइए। 1×4=4

 

विकल्प - II

(भारत में पर्यटन भूगोल)

 

21. भारत में प्रादेशिक जलवायविक भिन्नताओं के लिए उत्तरदायी किन्हीं चार कारकों का उल्लेख कीजिए। 1⁄2 × 4 = 2

22. मोटल्स द्वारा पर्यटकों को उपलब्ध कराने वाली किन्हीं दो सुविधाओं को स्पष्ट कीजिए। 1×2=2

23. टूअर आपरेटर पर्यटन को बढ़ावा देने में किस प्रकार सहायता करते हैं? चार बिन्दु दीजिए। 1×4=4

24. भारत में जन पर्यटन द्वारा स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले किन्हीं चार प्रभावों की व्याख्या कीजिए। 1×4=4

 

***


GEOGRAPHY SOLVED PAPERS PAGE LINK - Click here


NIOS PAGE LINK CLICK HERE

(Read Syllabus/ Notes, Exam Routine, Question Papers and solved)


Also Read: 

1. Indian History 

2. CURRENT AFFAIRS

3. GK

4. MCQ SOLVED