NIOS| GEOGRAPHY (316)| QUESTION PAPER – (OCT - 2022)| SENIOR SECONDARY| HINDI MEDIUM

 

NIOS| GEOGRAPHY (316)| QUESTION PAPER – (OCT - 2022)| SENIOR SECONDARY| HINDI MEDIUM

GEOGRAPHY
भूगोल
(316)
[Oct – 2022]
समय: 3 घण्टे
पूर्णांक: 80

 

निर्देश:

(i) प्रश्नों की कुल संख्या 24 है।

(ii) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

(iii) प्रत्येक प्रश्न के सामने उसके निर्धारित अंक दिए गए हैं।

(iv) प्रश्न संख्या 1 से 4 तक अतिलघु-उत्तरीय प्रश्न हैं और प्रत्येक प्रश्न का 1 अंक है। ऐसे प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30 शब्दों से अधिक का नहीं होना चाहिए।

(v) प्रश्न संख्या 5 से 9 तक और 21 तथा 22 भी अतिलघु - उत्तरीय प्रश्न हैं और प्रत्येक प्रश्न के 2 अंक हैं। इनमें से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 60 शब्दों से अधिक का नहीं होना चाहिए।

(vi) प्रश्न संख्या 10 से 13 तक और 23 तथा 24 लघु - उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनमें से प्रत्येक के 4 अंक हैं। इनमें से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 100 शब्दों से अधिक का नहीं होना चाहिए।

(vii) प्रश्न संख्या 14 से 18 तक दीर्घ - उत्तरीय प्रश्न हैं और प्रत्येक प्रश्न के 6 अंक हैं। ऐसे प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 140 शब्दों से अधिक का नहीं होना चाहिए।

(viii) प्रश्न संख्या 19 और 20 क्रमश: संसार और भारत के रेखा मानचित्रों के भरने पर हैं। प्रत्येक प्रश्न में अतिलघु-उत्तरों की 4 परीक्षण मदें 1-1 अंक की हैं।

(ix) अपने उत्तर को स्पष्ट करने के लिए रेखा मानचित्र बनाने के लिए साँचों या स्टेंसिलों के प्रयोग की अनुमति दी जाती है।

(x) खण्ड-ब में प्रश्न संख्या 21 से 24 तक के उत्तर किसी एक विकल्प में से दीजिए।

 

खण्ड - अ


ENGLISH MEDIUM: CLICK HERE

 

1. हिमानी के अपरदन से बनी किन्हीं दो स्थलाकृतियों के नाम लिखिए। 1/2x2=1

2. भारत में चक्रवात कब आते हैं? 1

3. भारत के किन्हीं दो पड़ोसी देशों के नाम लिखिए। जिनका मानव विकास सूचकांक में भारत से ऊँचा स्थान है। 1/2x2=1

4. समुद्री तरंगों का कौन सा कार्य भुजिव्हा (स्पिट) बनाने के लिए उत्तरदायी है? 1

5. भूगोल के अध्ययन में क्रमबद्ध उपागम क्या है? इसकी किन्हीं दो शाखाओं का उल्लेख कीजिए। 1x2=2

6. कार्गिल में स्थित द्रास तिरुवनन्थपुरम से हमेशा ठंडा क्यों रहता है? किन्हीं दो कारणों को स्पष्ट कीजिए। 1x2=2

7. भूगोल को एक संश्लेषित विषय के रूप में क्यों जाना जाता है? उपयुक्त उदाहरण देकर इसकी व्याख्या कीजिए। 2

8. भारत में सिंचाई के लिए पानी की बढ़ती हुई माँग के लिए किन्हीं दो कारणों का उल्लेख कीजिए। 1x2=2

9. भारत में खनिजों के उत्खनन से उत्पन्न किन्हीं दो पारिस्थितिकीय समस्याओं को स्पष्ट कीजिए। 1x2=2

10. महाद्वीपीय निमग्न तट शब्द को परिभाषित कीजिए। इसकी किन्हीं तीन विशेषताओं की व्याख्या कीजिए। 1+3=4

11. सतत पोषणीय विकास से अभिप्राय क्या है? सतत पोषणीय विकास को प्राप्त करने के लिए किन्हीं तीन उपायों की व्याख्या कीजिए। 1+3=4

12. संवहनीय वर्षा और पर्वतकृत वर्षा में चार-चार अन्तर स्पष्ट कीजिए। 1x4=4

13. भारत में वर्षा ऋतु में बाढ़ प्रलय मचा देती है । लोगों के कष्टों के निवारण हेतु कोई चार उपाय सुझाइए। 1x4=4

14. पर्वतों के आर्थिक महत्व के किन्हीं छः कारकों की व्याख्या कीजिए। 1x6=6

15 ‘वाष्पीकरण' शब्द को परिभाषित कीजिए । वाष्पीकरण की दर को प्रभावित करने वाले किन्हीं पाँच कारकों का वर्णन कीजिए। 1+5=6

16. हमें वर्षाजल के संग्रहण की आवश्यकता क्यों है? वर्षाजल संग्रहण की किन्हीं चार विधियों की व्याख्या कीजिए। 2+4=6

17. भारत सरकार द्वारा मत्स्य उत्पादन और इसके व्यापार को बढ़ाने के लिए किए गए छ: उपायों का वर्णन कीजिए। 1x6=6

18. भारत में मानव विकास सूचकांक के निम्न होने के किन्हीं छः कारणों की व्याख्या कीजिए। 1x6=6

19. दिए गए संसार के राजनीतिक रेखामानचित्र में चार भौगोलिक लक्षणों को (A), (B), (C) और (D) द्वारा दिखाया गया है। इन लक्षणों को नीचे दी गई जानकारी की मदद से पहचानिए और उनके सही नाम अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए

(A) पर्वत श्रेणी

(B) लावा पठार

(C) मरुस्थल

(D) घास भूमियाँ

 

संसार-राजनैतिक

20. दिए गए भारत के राजनीतिक रेखामानचित्र में चार भौगोलिक लक्षणों को (A), (B), (C) और (D) द्वारा दिखाया गया है। इन लक्षणों को नीचे दी गई जानकारी की मदद से पहचानिए और उनके सही नाम अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए: 1x4=4

(A) पर्वत श्रेणी

(B) नदी

(C) मृदा का प्रकार

(D) लोहा - इस्पात संयंत्र

 

भारत - राजनैतिक और पड़ौसी देश

 

खण्ड - ब

विकल्प - I

(स्थानीय क्षेत्र नियोजन)

 

21. प्राथमिक आंकड़ों के एकत्रीकरण के लिए किन्हीं चार सोपानों का उल्लेख कीजिए। 1/2x4=2

22. भारत के माध्यिका देशान्तर की गणना करके माध्यिका शब्द को स्पष्ट कीजिए। (भारत का देशान्तरीय विस्तार 68°7' पूर्व से 97°25' पूर्व के मध्य है) 2

23. जानकारी की व्याख्या करते समय जिन चार बातों को ध्यान में रखना चाहिए, उनका वर्णन कीजिए। 1x4=4

24. "पहाड़ी गाँव रंगदूम में वनस्पति का प्रारूप जलवायु द्वारा निर्देशित होता है।" उदाहरणों सहित इस कथन की पुष्टि कीजिए। 4

 

विकल्प II

(भारत में पर्यटन भूगोल)

 

21. पर्यटक यातायात को बढ़ाने के लिए किन्हीं चार प्रोत्साहनों का उल्लेख कीजिए। 1/2x4=2

22. जन पर्यटन के स्थानीय संस्कृति पर पड़ने वाले किन्हीं चार नकारात्मक प्रभावों की व्याख्या कीजिए। 2

23. पर्यटन कार्यक्रम को सफल बनाने में टूअर आपरेटर के किन्हीं चार योगदानों का वर्णन कीजिए। 1x4=4

24. नव-प्रवर्तनीय पर्यटन के रूप में 'उत्सव पर्यटन' के महत्व को उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए। 4

 

***


GEOGRAPHY SOLVED PAPERS PAGE LINK - Click here


NIOS PAGE LINK CLICK HERE

(Read Syllabus/ Notes, Exam Routine, Question Papers and solved)


Also Read: 

1. Indian History 

2. CURRENT AFFAIRS

3. GK

4. MCQ SOLVED