NIOS| HOME SCIENCE (216)| QUESTION PAPER – (OCT - 2022)| SECONDARY| HINDI MEDIUM

 

NIOS| HOME SCIENCE (216)| QUESTION PAPER – OCT - 2022| SECONDARY| HINDI MEDIUM

HOME SCIENCE
(गृह विज्ञान)
(216)
[OCT - 2022]
समय: 2 1⁄2 घण्टे
पूर्णांक: 85

 

 

निर्देश: (i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

(ii) प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दिए गए हैं।

 

ENGLISH MEDIUM: CLICK HERE


1. लौह तत्त्व की कमी के कारण कौन सा रोग हो सकता है? 1

(A) स्कर्वी

(B) एनीमिया

(C) घेंघा (goiter)

(D) रतौंधी

2. चाय के दाग को उसके रंग से पहचाना जा सकता है क्योंकि उसका रंग ______होता है। 1

(A) नीला

(B) भूरा

(C) बैंगनी

(D) लाल

3. गर्मियों के लिए कौन सा तन्तु उपयुक्त होता है? 1

(A) सूती

(B) टेरिलीन

(C) रेशम

(D) ऊन

4. कमरे में ताज़ी हवा इससे प्रदान नहीं की जाती - 1

(A) निकास पंखा

(B) खिड़कियाँ

(C) रोशनदान

(D) ट्यूब लाइट

5. एक विद्यार्थी ऐसे अपने खर्चों को कम कर सकता है - 1

(A) ट्यूशन लेकर

(B) सार्वजनिक यातायात प्रयोग करके

(C) बाहर खाना खाकर

(D) नई किताबें खरीदकर

6. एक औसत भारतीय नवजात शिशु का वजन कितना होता है? 1

(A) 2.5 से 3.25 किलोग्राम

(B) 2 किलोग्राम

(C) 4 किलोग्राम

(D) 1.5 किलोग्राम

7. इनमें से कौन सा जीवन का मूल्य नहीं है? 1

(A) काम के प्रति सम्मान

(B) शिष्टता

(C) द्रोह

(D) समय की पाबंदी

8. शुद्ध चाँदी एवं सोने के आभूषणों को कौन सा मानक चिह्न प्रदान किया जाता है? 1

(A) एफ.पी.ओ.

(B) ISI

(C) हॉलमार्क

(D) इको मार्क

9. गृह विज्ञान के छात्रों को कोई चार गृह आधारित स्वरोज़गार के अवसर बताएँ। 2

10. भोजन के किन्हीं चार कार्यों को सूचीबद्ध करें। 2

11. अपने आहार में खाद्य पिरामिड का महत्त्व बताएँ। 2

12. भोजन बनाते समय पोषक तत्त्वों को संरक्षण करने के किन्हीं चार तरीकों का सुझाव दें। 2

13. वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कोई चार सुझाव दें। 2

14. मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति के चार लक्षण क्या हैं? 2

15. जीवन शैली से संबंधित किन्हीं चार बीमारियों के नाम बताएँ। 2

16. आपका पड़ोसी अकसर बीमार रहता है । उसे रोग मुक्त रहने के चार उपाय सुझाएँ। 2

17. कपड़े धोने की प्रक्रिया में शामिल चार चरणों की सूची बनाएँ। 2

18. कोविड-19 के दौरान आपकी माताजी के बुटीक में कोई बिक्री नहीं हुई। अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए वह कपड़ों से अन्य कौन से चार उत्पाद बना सकती हैं? 2

19. सूती कपड़ों को दी जाने वाली किन्हीं चार बुनियादी परिसज्जाओं के नाम बताएँ। 2

20. घर और उसके आसपास की सफाई आवश्यक क्यों होती है? 2

21. घर पर बिजली के स्विच और उपकरणों का उपयोग करते समय आप कौन सी चार सावधानियाँ बरतेंगे? 2

22. किन्हीं चार मानवीय संसाधनों की सूची बनाएँ। 2

23. आपकी माँ द्वारा की गई किन्हीं दो हलकी और दो भारी घरेलू गतिविधियों का उल्लेख करें। 2

24. घर में कटने एवं फिसलन से होने वाली दुर्घटना से बचने के लिए कोई तीन-तीन सावधानियाँ सुझाएँ। 3

25. आपके परिवार के पास हमेशा समय की कमी होती है। अपने परिवार के सदस्यों को समय योजना बनाने के छः लाभ बताएँ। 3

26. नवजात शिशुओं को स्तनपान कराना महत्त्वपूर्ण क्यों है? छः कारण बताएँ। 3

27. हमारे दैनिक जीवन में नैतिकता का क्या महत्त्व है? विस्तार से समझाएँ। 3

28. एक सेल्समैन आपके घर में शहद बेचने आया है। खरीदने से पहले, आप इसके लेबल पर कौन सी छः जानकारियों की जाँच करेंगे? 3

29. आपकी माँ दोपहर के भोजन के लिए रोटी, दाल एवं सब्जी पका रही है। प्रत्येक व्यंजन के पोषक मूल्य बढ़ाने के लिए एक-एक सुझाव दें। 4

30. खाद्य संरक्षण का क्या अर्थ है? इसका महत्त्व क्या है? किन्हीं दो घरेलू संरक्षित खाद्य पदार्थों के नाम लिखिए। 1+1+2=4

31. दो वर्षीय गीता दस्त और उल्टी से पीड़ित है। उसके लिए उपयुक्त खाद्य सुझाएँ। कारणों की सहायता से अपने सुझाव का समर्थन करें। 4

32. ऊन और रेयॉन तन्तुओं की कोई चार-चार विशेषताएँ लिखें। 4

33. गुरदीप कॉलेज में पढ़ता है और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनना चाहता है। उसे अपनी पारिवारिक आय की पूर्ति करने के चार तरीके सुझाएँ। 4

34. विकास के किन्हीं चार सिद्धान्तों को उदाहरणों की सहायता से समझाएँ। 4

35. माता-पिता को अपने छोटे बच्चों को प्रोत्साहित करने और उन्हें स्कूल जाने के लिए तैयार करने के आठ सुझाव दें। 4

36. किशोर मीडिया और फैशन से कैसे प्रभावित होते हैं? चार उदाहरण दें। 4

 

***


HOME SCIENCE SOLVED PAPERS PAGE LINK - Click here


NIOS PAGE LINK CLICK HERE

(Read Syllabus/ Notes, Exam Routine, Question Papers and solved)


Also Read: 

1. Indian History 

2. CURRENT AFFAIRS

3. GK

4. MCQ SOLVED