NIOS| HOME SCIENCE (216)| QUESTION PAPER – (APRIL - 2023)| SECONDARY| HINDI MEDIUM

 

NIOS| HOME SCIENCE (216)| QUESTION PAPER – (APRIL - 2023)| SECONDARY| HINDI MEDIUM

HOME SCIENCE
गृहविज्ञान
(216)
[APRIL - 2023]
समय: 2 1/2 घण्टे
पूर्णांक: 85

 

निर्देश: (i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

(ii) प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दिए गए हैं।

 

ENGLISH MEDIUM: CLICK HERE


1. एक ग्राम वसा से हमें कितनी ऊर्जा मिलती है? 1

(A) 3 किलो कैलोरी

(B) 6 किलो कैलोरी

(C) 12 किलो कैलोरी

(D) 7 किलो कैलोरी

2. किस खाद्य से हमें आयरन नहीं मिलता है? 1

(A) हरी पत्तेदार सब्जियाँ

(B) गुड़

(C) दूध

(D) खजूर

3. निम्नलिखित में से कौन-सी पाक विधि नियंत्रित तापमान में की जाती है? 1

(A) उबालना

(B) स्टीमिंग

(C) बेकिंग

(D) गहरा तलना

4. कौन-सा तन्तु रेशम की तरह चमकदार और कपास की तरह सुचालक होता है? 1

(A) रेयान

(B) नाइलॉन

(C) पॉलिएस्टर

(D) ऐक्रिलिक

5. अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप किस मानव संसाधन का उपयोग करेंगे? 1

(A) धन

(B) भूमि

(C) समय

(D) घर

6. गर्भावस्था के दौरान, गर्भवती महिला को क्या नहीं करना चाहिए? 1

(A) भारी वजन उठाना

(B) हरी पत्तेदार सब्जियाँ खाना

(C) टीका लगवाना

(D) आराम करना

7. निम्नलिखित में से कौन - सी सकल गत्यात्मक क्षमता विकास से संबंधित नहीं है? 1

(A) चलना

(B) कूदना

(C) दौड़ना

(D) चित्रकारी

8. बच्चे के गत्यात्मक विकास का सही क्रम क्या है? 1

(I) चलना (II) बिना सहारे के खड़ा होना (III) रेंगना (IV) दौड़ना

(A) I, II, III, IV

(B) II, III, IV, I

(C) III, IV, II, I

(D) III, II, I, IV

9. इंटीरियर डेकोरेशन का कोर्स करने के बाद आपको रोजगार के कौन-से चार अवसर उपलब्ध हैं? 2

10. हमारे भोजन में कार्बोहाइड्रेट सम्मिलित करने के चार कारण बताइए। 2

11.भोजन - योजना को प्रभावित करने वाले किन्हीं चार कारकों की संक्षेप में व्याख्या कीजिए। 2

12. खाद्य पदार्थों के पोषक मूल्य में वृद्धि के कोई चार कारण दीजिए। 2

13. अपने क्षेत्र में, जल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कोई चार सुझाव दीजिए। 2

14.संचारी रोगों के कोई चार कारण लिखिए। 2

15. तुम्हारी माँ एक हफ्ते के बाद मशीन में कपड़े धोती है। कपड़े धोने से पहले उसे किन चार आधारों पर कपड़ों की छँटाई करनी चाहिए? 2

16. सूती और ऊनी कपड़ों में दो अंतर लिखिए। 2

17.आपके घर की मौसमी सफाई के दौरान कौन-सी चार गतिविधियाँ की जाती हैं? 2

18. आपकी रसोई में गैस सिलिंडर से रिसाव होने पर आप क्या कदम उठाएँगे? 2

19. प्रबंधन प्रक्रिया में आयोजन का क्या महत्त्व है? चार कारण दीजिए। 2

20. समय-योजना बनाने के चार लाभ बताइए। 2

21. नवजात शिशु की देखभाल के कोई चार तरीके सुझाइए| 2

22. प्रत्येक के एक उदाहरण की सहायता से आनुवंशिकता और पर्यावरण में अंतर स्पष्ट कीजिए। 2

23. परिवार के कोई चार कार्य संक्षेप में लिखिए। 2

24. भोजन पकाते समय पोषक तत्त्व नष्ट होने के छह कारण लिखिए। 3

25. जीवनशैली के रोगों से आप क्या समझते हैं? इन रोगों से बचाव के चार सुझाव दीजिए। 3

26. सिंथेटिक फाइबर किससे बनते हैं? इनकी पाँच विशेषताएँ बताइए। 3

27. छात्रों को अपने खर्चे कम करने के छह तरीके सुझाइए| 3

28. आपकी दादी की तबीयत ठीक नहीं है। उनकी शारीरिक और भावनात्मक आवश्यकताओं का ध्यान रखने के तीन-तीन तरीके सुझाइए| 3

29. खाद्य परिरक्षण में, नमक, चीनी, अम्ल और तेल की भूमिका की व्याख्या कीजिए। 4

30. सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के दौरान, माता-पिता को 0-3 वर्ष के बच्चों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम के बारे में जागरूक कीजिए। 4

31. 'ब्लॉक प्रिंटिंग' और 'बाटिक' तकनीकों के प्रयोग की प्रक्रिया का संक्षेप में वर्णन कीजिए। 4

32. श्री वर्मा प्रति माह ₹80,000 कमाते हैं। वह किराए के मकान में रहते हैं और अपनी कार का कर्ज भी चुका रहे हैं। उनके परिवार के लिए व्यय - योजना तैयार कीजिए। 4

33. आपका भतीजा 12 वर्ष का है। उसे आगामी छह शारीरिक और भावनात्मक परिवर्तनों से अवगत कराइए। इन परिवर्तनों से निपटने के लिए उसे दो तरीके सुझाइए| 4

34. अपने परिवार के सदस्यों को किन्हीं आठ प्राथमिक उपचार नियमों से अवगत कराइए ताकि वे, घर या बाहर, कोई दुर्घटना होने पर घबराएँ नहीं। 4

35. यदि हमारे समाज में मूल्यों और नैतिकता का पालन नहीं किया जाता, तो किन्हीं आठ परिणामों की सूची बनाइए। 4

36. निम्नलिखित खाद्य पदार्थों में कौन-सी मिलावटें मिलाई जाती हैं? उनका परीक्षण कैसे किया जा सकता है? 4

(क) दूध

(ख) हींग

(ग) सूजी

(घ) चायपत्ती

 

 

***


HOME SCIENCE SOLVED PAPERS PAGE LINK - Click here


NIOS PAGE LINK CLICK HERE

(Read Syllabus/ Notes, Exam Routine, Question Papers and solved)


Also Read: 

1. Indian History 

2. CURRENT AFFAIRS

3. GK

4. MCQ SOLVED