IGNOU| ACCOUNTANCY-I (ECO - 02)| QUESTION PAPER – (DEC - 2022)| (BDP)| HINDI MEDIUM

 

IGNOU| ACCOUNTANCY-I (ECO - 02)| QUESTION PAPER – (DEC - 2022)| (BDP)| HINDI MEDIUM

BACHELOR'S DEGREE PROGRAMME

(BDP)
Term-End Examination
December, 2022
(Elective Course: Commerce)
ECO-02
ACCOUNTANCY-I
Time: 2 Hours
Maximum Marks: 50


स्नातक उपाधि कार्यक्रम (बी.डी.पी.)
सत्रांत परीक्षा
दिसम्बर, 2022
(ऐच्छिक पाठ्यक्रम: वाणिज्य)
ई. सी. ओ. - 02
लेखाविधि - I
समय: 2 घण्टे
अधिकतम अंक: 50

 

नोट: किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए जिनमें प्रश्न संख्या 1 शामिल है जो कि अनिवार्य है।


ENGLISH MEDIUM: CLICK HERE

 

1. निम्नलिखित लेन-देनों के आधार पर लेखा समीकरण और बैलेंस शीट बनाइए: 14

(i) राम ने रोकड़ लगाकर व्यापार प्रारम्भ किया - 70,000

(ii) नकद माल क्रय किया - 25,000

(iii) उधार माल क्रय किया -15,000

(iv) फर्नीचर नकद क्रय किया - 5,000

(v) किराया भुगतान किया - 4,000

(vi) कमीशन प्राप्त किया - 600

(vii) व्यक्तिगत प्रयोग के लिए रुपये निकाले - 2,000

(viii) माल उधार बेचा (लागत मूल्य 30,000) - 35,000

(ix) लेनदारों को भुगतान किया - 10,000

2. निम्नलिखित अवधारणाओं की उचित उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए: 6,6

(i) एकरूपता की संकल्पना

(ii) पूर्ण प्रकटीकरण की संकल्पना

3. अपूर्ण लेखा प्रणाली के अंतर्गत अंतिम लेखे बनाते समय लेखाकार किन-किन परिस्थितियों में प्राप्य बिल खाता एवं 'देय बिल खाता' बनाएँगे? स्पष्ट कीजिए। 6, 6

4. दिल्ली के देसाई ने कोलकाता के मुखर्जी को बीजक मूल्य या इससे अधिक पर माल बेचने के लिए प्रेषण पर भेजा। मुखर्जी बीजक मूल्य पर माल बेचने पर 10% एवं इससे अधिक मूल्य पर बेचने पर 30% कमीशन पाने के अधिकारी हैं। देसाई द्वारा बीजक की राशि के 60% राशि का लिखा हुआ बिल मुखर्जी ने स्वीकार किया। वर्ष 2020 के दौरान देसाई ने 2,00,000 बीजक मूल्य का माल प्रेषण पर भेजा जिसकी लागत 1,50,000 (भाड़ा सहित ) थी। मुखर्जी द्वारा वर्ष के दौरान 1,85,000 की बिक्री की गयी। 31 दिसम्बर, 2020 को मुखर्जी के पास 40,000 बीजक मूल्य का माल बचा हुआ था। वर्ष के दौरान मुखर्जी ने देसाई को 35,000 का बैंक ड्राफ्ट दिया। कुछ राशि 31 दिसम्बर, 2020 को मार्गस्थ रोकड़ थी (cash in transit )। दोनों पक्षों की पुस्तकों में आवश्यक खाते बनाइए। 12

5. एक तलपट में 725 का अन्तर पाया गया जिसको उचन्ती खाते के क्रेडिट पक्ष में लिखा गया। बाद में निम्नलिखित अशुद्धियाँ प्रकट हुईं। सुधार की प्रविष्टियाँ कीजिए एवं उचन्ती खाता बनाइए: 12

(i) कमीशन खाते के डेबिट पक्ष में 275 के स्थान पर 375 लिख दिए।

(ii) सोहनलाल से 200 का माल क्रया किया परन्तु उसके खाते में 250 लिख दिए गए।

(iii) विक्रय वापसी पुस्तक का जोड़ ` 475 से अधिक किया गया।

(iv) 50 की क्रेडिट राशि व्यक्तिगत खाते में 150 से डेबिट कर दी गयी।

(v) महेश को ` 300 का माल बेचा परन्तु इसे क्रय पुस्तक में लिखा गया।

(vi) प्राप्य बिल बही में 200 की बजाए केवल ' 20 का लेखा किया गया।

6. “किसी सम्पत्ति की क्वालिटी, मात्रा या मूल्य में जो स्थायी एवं धारे - धीरे कमी आती है, उसे ह्रास कहा जाता है।" आलोचनात्मक विवेचना कीजिए। 12

 

***


ACCOUNTANCY-I SOLVED PAPERS PAGE LINK - Click here


IGNOU PAGE LINK CLICK HERE

(Read Syllabus/ Assignment, Notes, Exam Routine, Question Papers and solved)


Also Read: 

1. Indian History 

2. CURRENT AFFAIRS

3. GK

4. MCQ SOLVED