IGNOU| PHYSICAL CHEMISTRY (CHE - 04)| QUESTION PAPER – (DEC - 2022)| (B. Sc.)| HINDI MEDIUM

 

IGNOU| PHYSICAL CHEMISTRY (CHE - 04)| QUESTION PAPER – (DEC - 2022)| (B. Sc.)| HINDI MEDIUM

BACHELOR OF SCIENCE (B. Sc.)

Term-End Examination
December - 2022
CHE-04
PHYSICAL CHEMISTRY
Time: 2 Hours
Maximum Marks: 50


विज्ञान स्नातक (बी. एस - सी.)
सत्रांत परीक्षा
दिसम्बर - 2022
सी. एच. ई. - 04
भौतिक रसायन
समय: 2 घण्टे
अधिकतम अंक: 50

 

नोट: सभी भागों के उत्तर दीजिए। 'क', 'ख', 'ग' और 'घ' प्रत्येक भाग में से पाँच-पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए। लॉग सारणियों और अप्रोग्रामीय कैल्कुलेटरों के प्रयोग की अनुमति है।

 

ENGLISH MEDIUM: CLICK HERE


भाग-क

प्रत्येक 1

 

नोट: किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

1. स्थिरक्वाथी क्या होते हैं?

2. किसी फलक केंद्रित घनीय एकक सेल में नेट परमाणुओं की संख्या क्या होती है?

3. गिब्स मुक्त ऊर्जा में कमी की क्या भौतिक सार्थकता है?

4. फीनॉल-जल तंत्र में 0.1M KCl मिलाने पर उसका क्रांतिक विलयन ताप किस प्रकार प्रभावित होगा?

5. किसी विलयन जिसका pH 4 है, के लिए H+ आयनों की सांद्रता परिकलित कीजिए।

6. प्रकाश-रासायनिक तुल्यता का स्टार्क - आइन्स्टीन का नियम लिखिए।

7. गैस में ठोस प्रकार के कोलॉइड का एक उदाहरण दीजिए ।

 

भाग—ख

प्रत्येक 2

 

नोट: किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।

8. गैस स्थिरांक, R की विमाएँ व्युत्पन्न कीजिए।

9. 298.15 K पर मीथेन गैस के एक मोल के दहन के लिए तंत्र का एन्ट्रॉपी परिवर्तन परिकलित कीजिए। आप निम्नलिखित आँकड़ों का उपयोग कर सकते हैं:

10. मात्राश्रित गुणधर्म क्या होता है? दो उदाहरण दीजिए।

11. अनंत तनुता पर सोडियम ऐसीटेट, हाइड्रोक्लोरिक अम्ल तथा सोडियम क्लोराइड की मोलर चालकता के मान क्रमशः 0.009101, 0.04261 तथा 0.01264 Sm2 mol-1 हैं। अनंत तनुता पर ऐसीटिक अम्ल की मोलर चालकता परिकलित कीजिए।

12. रासायनिक अभिक्रिया और प्रकाश - रासायनिक अभिक्रिया में कोई दो अंतर लिखिए।

13. अमोनिया के निर्माण में:

N2 (g) + 3H2 (g) → 2NH3 (g)

किसी क्षण विशेष पर हाइड्रोजन की उपभोग दर 4.78 × 10-4 Ms-1 है। उस क्षण पर अमोनिया की निर्माण दर क्या है?

14. दो अमिश्रणीय द्रवों का मिश्रण दोनों शुद्ध द्रवों के क्वथनांकों से कम ताप पर क्यों उबलता है?

 

भाग— ग

प्रत्येक 3

 

नोट: किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

15. एथेनॉल या डाइमेथिल ईथर में से किसका क्वथनांक उच्चतर होगा? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।

16. संतृप्त कैलोमेल इलेक्ट्रोड क्या होता है? उचित चित्र की सहायता से वर्णन कीजिए।

17. एक आदर्श गैस जिसका आरंम्भिक ताप 3.00 × 102 K और दाब 3.00 x 105 Pa है, 0.831 m3 आयतन घेरती है। परिकलित कीजिए कि समतापी और उत्क्रमणीय रूप से संपीडित करने के लिए कम से कम कितना कार्य करने की आवश्यकता होगी ताकि अंतिम दाब 6.00 x 106 हो जाए।

18. समीकरण G = H TS से आरम्भ करके गिब्स- हेल्महोल्ट्ज समीकरण व्युत्पन्न कीजिए।

19. 5.00 x 10-3 kg विलेययुक्त 1.00 dm3 जलीय विलयन को 5.00 x 10-2 dm3 ईथर के साथ हिलाने से ज्ञात हुआ कि 8.50 × 10-4 kg विलेय ईथर में चला गया है। यदि उसी जलीय विलयन को 5.00 x 10-2 dm3 ईथर के साथ दूसरी बार हिलाया जाए तो कितना विलेय अनिष्कर्षित रह जाएगा? विलेय, जल और ईथर, दोनों में एक ही अणु अवस्था में पाया जाता है।

20. अवाष्पशील विलेय को घोलने पर विलायक के वाष्प दाब के अवनमन की स्थैतिक विधि की उचित चित्र देते हुए चर्चा कीजिए।

 

भाग—घ

प्रत्येक 4

 

नोट: किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

22. Bi (OH)3 का विलेयता स्थिरांक 4.0 × 10-31 है। इसकी विलेयता परिकलित कीजिए।


24. एक विषमलंबाक्ष क्रिस्टल के निम्नलिखित प्राचल हैं:

a = 8.2 × 10-10 m

b = 9.4 × 10-10 m

c = 7.5 x 10-10 m

इसके (1 2 3) तलों के मध्य दूरी परिकलित कीजिए।

25. गंधक का प्रावस्था आरेख आरेखित कीजिए और उसकी व्याख्या कीजिए।

26. प्रभाजी आसवन क्या है? उचित चित्र की सहायता से वर्णन कीजिए।

27. गैस अणुओं के लिए, प्रायिकतम चाल, औसत चाल और वर्ग माध्य मूल चाल की परिभाषा दीजिए। इन चालों के लिए व्यंजक लिखिए और उनके वितरण के लिए चित्र आरेखित कीजिए।

28. लैंगम्यूर अधिशोषण समताप के लिए व्यंजक लिखिए। इससे संबंधित परिकल्पनाओं को भी लिखिए।

 

***


PHYSICAL CHEMISTRY SOLVED PAPERS PAGE LINK - Click here


IGNOU PAGE LINK CLICK HERE

(Read Syllabus/ Assignment, Notes, Exam Routine, Question Papers and solved)


Also Read: 

1. Indian History 

2. CURRENT AFFAIRS

3. GK

4. MCQ SOLVED