NIOS| ECONOMICS (214)| QUESTION PAPER – (OCT - 2022)| SECONDARY| HINDI MEDIUM

 

NIOS| ECONOMICS (214)| QUESTION PAPER – (OCT - 2022)| SECONDARY| HINDI MEDIUM

ECONOMICS
(अर्थशास्त्र)
(214)
[OCT - 2022]
समय: 3 घण्टे
पूर्णांक: 100

 

निर्देश: (i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

(ii) प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दर्शाए गए हैं।

(iii) वस्तुनिष्ठ प्रश्न क्रमांक 1 से 8 तक, प्रत्येक प्रश्न में चार वैकल्पिक उत्तर (A), (B), (C) और (D) दिए गए हैं, जिनमें से एक सही या सर्वाधिक उचित है। सही उत्तर चुनिये तथा अपनी उत्तर-पुस्तिका में उसे प्रश्न क्रमांक के सामने लिखिए।

 

ENGLISH MEDIUM: CLICK HERE


1. क्लासिकल विचारकों का मत था कि अर्थशास्त्र यह है: 1

(A) धन का विज्ञान

(B) विकास का विज्ञान

(C) उपभोग का विज्ञान

(D) प्रतियोगिता का विज्ञान

2. उत्पादन गतिविधियों के लिए इनकी आवश्यकता होती है: 1

(A) कुशल श्रम

(B) अकुशल श्रम

(C) (A) तथा (B) दोनों

(D) इनमें कोई नहीं

3. अर्थव्यवस्था का प्राचीनतम स्वरूप यह है: 1

(A) समाजवादी अर्थव्यवस्था

(B) पूँजीवादी अर्थव्यवस्था

(C) मिश्रित अर्थव्यवस्था

(D) केन्द्र नियंत्रित अर्थव्यवस्था

4. जिस कीमत पर किसी वस्तु की माँगी गई मात्रा उसकी आपूर्ति मात्रा के बराबर हो उसे कहते हैं: 1

(A) संतुलन कीमत

(B) आपूर्ति कीमत

(C) माँग कीमत

(D) स्थिर कीमत

5. अर्थशास्त्र के अध्ययन में विश्लेषण के लिए मुख्य रूप से ये सूचनाएं प्रयोग की जाती हैं: 1

(A) गुणात्मक

(B) संख्यात्मक

(C) गुणात्मक और संख्यात्मक दोनों

(D) काल्पनिक

6. वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन के लिए इन संसाधनों की आवश्यकता होती है: 1

(A) मानव - निर्मित

(B) प्राकृतिक

(C) मानव निर्मित और प्राकृतिक दोनों

(D) आयातित

7. पर्यावरण में निम्नलिखित कारक सम्मिलित हैं: 1

(A) जैव कारक

(B) अजैव कारक

(C) जैव कारक तथा अजैव कारक दोनों

(D) इनमें कोई नहीं

8. कई उपभोक्ता वस्तुओं की गुणवत्ता की जाँच यह संस्थान करता है: 1

(A) भारतीय संख्यिकीय संस्थान

(B) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान

(C) भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान

(D) भारतीय मानक संस्थान

9. अर्थव्यवस्था किसे कहते हैं? 2

10. वस्तु की कीमत और उसकी माँग में क्या सम्बन्ध है? 2

11. वस्तु विनिमय प्रणाली को उदाहरण देकर समझाइए। 2

12. आपूर्ति की परिभाषा दीजिए। आपूर्ति का नियम बताइए। 2

13. उचित दर दुकानें गरीब लोगों की सहायता के लिए हैं। समझाइए। 2

14. गुणात्मक सूचना और संख्यात्मक सूचना को उदाहरण देकर समझाइए | 2

15. अपने दैनिक जीवन से उदाहरण देकर समझाइए कि वस्तुएँ और सेवाएँ दोनों मानव आवश्यकताओं की तुष्टि के लिए महत्वपूर्ण हैं। 2

16. निम्नलिखित लेन देनों के आधार पर एक दुकानदार संजय के कुल आगम की गणना कीजिए: 2

- उसने रू. 30.00 प्रति किलो की दर से 80 किलो. गेहूँ बेचा

- उसने रू. 60.00 प्रति किलो की दर से 50 किलो. चावल बेचा

- उसने रू. 110.00 प्रति लीटर की दर से 50 लीटर तेल बेचा

17. मान लीजिए आपने पोस्ट ऑफिस में अपने नाम का एक बचत बैंक खाता खोला है। बचत बैंक खाता खोलने में आपके द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया को समझाइए | 2

18. मान लीजिए आपके परिवार द्वारा उपभोग की जाने वाली कुछ विशिष्ठ भोजन मदों के कारण मुद्रास्फीति होती है। मुद्रास्फीति से निपटने के लिए, बिना कुल भोजन की मात्रा कम किए, आप कौन सा एक तरीका अपनाएँगें? 2

19. आर्थिक नियोजन में आँकड़ों का महत्व समझाइए। 4

20. सरकार कीमत नियन्त्रण में प्रमुख भूमिका किस प्रकार अदा करती है? 4

21. मानव सभ्यता की उन्नति के साथ पर्यावरण सम्बन्धी अनेक समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। समझाइए। 4

22. आवश्यकताओं की निम्नलिखित विशेषताओं को समझाइए। 4

(A) वर्तमान आवश्यकताएं भावी आवश्यकताओं से अधिक महत्वपूर्ण होती हैं।

(B) आवश्यकताओं में विकास के साथ परिवर्तन और विस्तार होता है।

23. पूँजीवादी अर्थव्यवस्था की निम्नलिखित विशेषताओं की व्याख्या कीजिए। 4

(A) निजी संपत्ति

(B) उद्यम की स्वतन्त्रता

24. प्रौद्योगिकी के विकास के साथ आजकल ऑनलाइन खरीदारी लोकप्रिय हो गई है। समझाइए | 4

25. अर्थशास्त्र में आँकड़ों को चित्रों द्वारा तथा रेखाचित्रों द्वारा प्रस्तुत करने में क्या अन्तर है? 4

26. हमारी अर्थव्यवस्था के द्वितीयक क्षेत्रक में सम्मिलित उत्पादन गतिविधियों का वर्णन कीजिए। 4

27. वायु प्रदूषण किन श्रोतों से होता है? 4

28. उपभोक्ताओं के निम्नलिखित अधिकारों को समझाइए। 4

(A) सुरक्षा का अधिकार

(B) सुने जाने का अधिकार

29. 60 छात्रों के एक समूह ने अर्थशास्त्र में निम्न अंक प्राप्त किए। लघु विधि द्वारा समान्तर माध्य की गणना कीजिए। 4

अंक

0-20

20-40

40-60

60-80

80-100

छात्रों की संख्या

4

6

15

20

15

30. अंग्रेजी शासन में भारत में अकाल पड़ने के क्या कारण थे? 4

31. फर्मों और उद्योगों के महत्व को समझाइए | 6

32. वस्तु की कीमत को निश्चित करने में विक्रेता किन तथ्यों से प्रभावित होता है? 6

33. बैंक के प्राथमिक कार्यों की व्याख्या कीजिए। 6

34. गरीबी के कारण समझाइए। 6

 

***


ECONOMICS SOLVED PAPERS PAGE LINK - Click here


NIOS PAGE LINK CLICK HERE

(Read Syllabus/ Notes, Exam Routine, Question Papers and solved)


Also Read: 

1. Indian History 

2. CURRENT AFFAIRS

3. GK

4. MCQ SOLVED