NIOS| HOME SCIENCE (216)| QUESTION PAPER – (APRIL - 2022)| SECONDARY| HINDI MEDIUM

NIOS| HOME SCIENCE (216)| QUESTION PAPER – (APRIL - 2022)| SECONDARY| HINDI MEDIUM

HOME SCIENCE
(गृह विज्ञान)
(216)
[APRIL - 2022]
समय: 2 1/2 घण्टे
पूर्णांक: 85

 

निर्देश: (i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

(ii) प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दिये गये हैं।

 

ENGLISH MEDIUM: CLICK HERE


1. एक ग्राम वसा से कितनी ऊर्जा प्राप्त होती है? 1

(A) 4 कैलोरी

(B) 8 कैलोरी

(C) 9 कैलोरी

(D) 10 कैलोरी

2. चावल के पानी जैसा मल किस रोग का मुख्य लक्षण है? 1

(A) मलेरिया

(B) तपेदिक

(C) AIDS

(D) हैजा

3. किस धब्बे को छुटाने के लिए गरम पानी का प्रयोग नहीं करना चाहिए? 1

(A) रक्त

(B) घी

(C) चाय

(D) तरी

4. इनमें से कौनसा जैव अक्रमणीय अपशिष्ट पदार्थ नहीं है? 1

(A) थर्माकोल

(B) चाय पत्ती

(C) अण्डे के छिलके

(D) फल के छिलके

5. पारिवारिक जीवन चक्र में सेवा निवृत्ति किस स्तर की विशेषता है। 1

(A) विस्तार स्तर

(B) प्रारंभिक स्तर

(C) संकुचन स्तर

(D) इनमें से कोई नहीं

6. प्रोटीन का उत्तम स्रोत पाने के लिए आप इनमें से कौन सी सब्ज़ी खरीदेंगे ? 1

(A) घिया

(B) first

(C) मटर

(D) आलू

7. बी.सी.जी. का टीका किस संक्रामक रोग से सुरक्षा प्रदान करता है। 1

(A) टायफायड

(B) AIDS

(C) डिपथिरिया

(D) तपेदिक

8. इनमे से कौनसा मानवीय साधन का उदाहरण है? 1

(A) बाग

(B) समय

(C) धन

(D) पंखा

9. लोह तत्व से भरपूर, किन्हीं दो खाद्यों के नाम लिखों। 2

10. ताना और बाना तन्तुओं के बीच दो अंतर स्पष्ट करें। 2

11. व्यय योजना से आप क्या समझते हैं? एक परिवार की व्यय योजना को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो कारकों को सूचीबद्ध करें। 2

12. सिफलोकॉडल व प्रॉक्सिमोडिस्टल विकास क्रम के बीच एक-एक उदाहरण की सहायता से अंतर स्पष्ट करें। 2

13. चार कारण बताकर अपनी सहेली को गृहविज्ञान विषय पढ़ने के लिए प्रेरित करें। 2

14. अंकुरित दालो का सेवन करने के दो लाभ बताएँ। 2

15. खाद्य पदार्थों को संरक्षित करने के चार कारण क्या हो सकते हैं? 2

16. प्राकृतिक परिरक्षा तथा उपार्जित परिरक्षा के बीच एक-एक उदाहरण की सहायता से अंतर स्पष्ट करें। 2

17. एक शिशु की पोशाक के लिए नायलान वस्त्र का प्रयोग न करके आपने सूती वस्त्र का चयन क्यों किया ? एक-एक कारण बताएँ। 2

18. (डोवटेलिंग) सामंजस्य के कोई दो उदाहरण बताएँ जिनसे घरेलू कामकाज करने में आपकी माता जी को आसानी हो सके। 2

19. एक नव विवाहित जोड़े को परिवार नियोजन परमार्शकर्ता लेने के दो लाभ बताएँ। 2

20. सुधा अपने दादा-दादी के प्रति आदर एवं प्यार किन चार तरीको से व्यक्त कर सकती है। 2

21. आपके छोटे भाई को बहुत क्रोध आता है। उसे अपने क्रोध पर काबू पाने के लिए दो सुझाव दें। इनसे उसे क्या लाभ होगा? 2

22. दो वर्ष से आपका दोस्त नौकरी पाने में असमर्थ हो रहा है। उसे कोई चार स्रोत से अवगत कराएँ जिनके माध्यम से वह व्यवसाय संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकता है। 2

23. श्रम की गरिमा / गरीमा से आप क्या समझते हैं? एक कर्मचारी के लिए इसका क्या महत्व है? 2

24. आपकी भाभी का पहला बच्चा होने वाला है। उनके परिवार वालों को तीन कारण बताकर, प्रसव के लिए, एक प्रशिक्षित दाई (मिडवाइफ) की मदद लेने के लिए प्रेरित करें। 3

25. अपनी स्कूल जाने वाली बहन के लिए संतुलित टिफिन की योजना बनाएँ। चयन किए गए खाद्यों के कारण भी बताएँ। 3

26. आपके छोटे भाई की स्कूल बस अकसर छूट जाती है। उसे समय का प्रबंधन करने के कोई तीन सुझाव दें जिससे वह समय पर स्कूल पहुँच सके। 3

27. सिकुडन - रोधी एवं संद्दढन परिसज्जा के बीच तीन अंतर बताएँ। 3

28. आपकी दोस्त दुर्घटना की शिकार हो गई है। आपको शक है कि उसके पाँव की हड्डी टूट गई है। उसे प्राथमिक चिकित्सा देते समय आप कौन सी तीन सावधानियाँ बरतेंगें? 3

29. वायु प्रदूषण का हमारे स्वास्थ्य पर किन दो प्रकार से प्रभाव पड़ता है? अपने स्तर पर, आप किन तीन तरीको से इसे कम कर सकते हैं? 4

30. ट्वील बुनाई एवं साटीन बुनाई के बीच कोई चार अंतर लिखें। 4

31. एक नया रसोईघर बनाते समय आप किन चार विशेषताओं को सम्मिलित करेंगें। 4

32. एक विद्यार्थी के दिन भर की गतिविधियों की समय योजना बनाएँ। 4

33. वृद्धि एवं विकास के बीच चार अंतर लिखें। 4

34. उपभोक्ता न्यायलय में शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया का वर्णन करें। 4

35. एक गर्भवती महिला के लिए आहार आयोजन करते समय आप उसके आहार में कौन से चार खाद्य पदार्थ सम्मिलित करेंगें? क्यों? 4

36. ध्वनि प्रदूषण कम करना आवश्यक क्यों है? चार कारण बताएँ। 4

 

***


HOME SCIENCE SOLVED PAPERS PAGE LINK - Click here


NIOS PAGE LINK CLICK HERE

(Read Syllabus/ Notes, Exam Routine, Question Papers and solved)


Also Read: 

1. Indian History 

2. CURRENT AFFAIRS

3. GK

4. MCQ SOLVED