AHSEC| CLASS 12| HINDI (MIL) (MODERN INDIAN LANGUAGE)| QUESTION PAPER - 2018| H.S. 2ND YEAR

 

AHSEC| CLASS 12| HINDI (MIL) (MODERN INDIAN LANGUAGE)| QUESTION PAPER - 2018| H.S. 2ND YEAR

2018
HINDI
(MIL)
(MODERN INDIAN LANGUAGE)
Full Marks: 100
Pass Marks: 30
Time: Three hours
The figures in the margin indicate full marks for the questions.

 

1. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

मैं स्नेह-सुरा का पान किया करता हूँ, मैं कभी न जग का ध्यान किया करता हूँ, जग पूछ रहा उनको, जो जग की गाते, मैं अपने मन का गान किया करता हूँ।

प्रश्न:

(i) ये पंक्तियाँ किस कविता की है? 1

(ii) कवि का पूरा नाम लिखिए। 1

(iii) यह कविता किस शैली में है? 1

(iv) पंक्तियों की भाषा ब्रज है या खड़ीबोली? 1

(v) 'जग' शब्द के दो समानार्थी शब्द लिखिए। 1

2. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

चार्ली के नितांत अभारतीय सौन्दर्यशास्त्र की इतनी व्यापक स्वीकृति देखकर राजकपूर ने भारतीय फिल्मों का एक सबसे साहसिक प्रयोग किया। 'आवारा' सिर्फ 'दि ट्रैम्प' का शब्दानुवाद ही नहीं था बल्कि चार्ली का भारतीयकरण ही था। वह अच्छा ही था कि राजकपूर ने चैप्लिन की नकल करने के आरोपों की परवाह नहीं की। राजकपूर के 'आवारा' और 'श्री ४२०' के पहले फिल्मी नायकों पर हँसने की और स्वयं नायकों के अपने पर हँसने की परम्परा नहीं थी। १९५३-५७ के बीच जब चैप्लिन अपनी गैर-ट्रैम्पनुमा अंतिम फिल्में बना रहे थे तब राजकपूर चैप्लिन का युवा अवतार ले रहे थे।

प्रश्न:

(क) इन पंक्तियों के लेखक तथा पाठ का नाम लिखिए। 2

(ख) राजकपूर कौन है? 2

(ग) राजकपूर के किन्हीं दो सिनेमाओं का नाम लिखिए। 2

(घ) अभारतीय सौन्दर्यशास्त्र किसका था? 1

(ङ) राजकपूर ने किस प्रकार के आरोप की परवाह नहीं की? 2

(च) राजकपूर द्वारा सिनेमा बनाए जाने से पहले कौन-सी परम्परा नहीं थी? 2

(छ) १९५३-५७ के बीच चैप्लिन क्या कर रहे थे? 2

(ज) अर्थ लिखिए - सौन्दर्यशास्त्र, परवाह, नितांत, गैर। 2

3. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए: 10

(क) प्रदूषण

(प्रस्तावना - प्रदूषण के प्रकार और कारण - हानि-प्रदूषण नियंत्रण-उपसंहार)

(ख) खेल का महत्त्व

(प्रस्तावना - खेल से लाभ - खेल के प्रकार - टीम भावना - उपसंहार)

(ग) स्वतन्त्रता दिवस

(प्रस्तावना - स्वतन्त्रता का अर्थ और स्वरूप - कर्तव्य-भावना-उपसंहार)

4. अपने शहर की गंदगी तथा लोगों की लापरवाही का उल्लेख करते हुए किसी स्थानीय पत्र के सम्पादक के नाम पत्र लिखिए। 5

अथवा

डाकिए की अनियमितता और लापरवाही की शिकायत करते हुए अपने क्षेत्र के डाकपाल को पत्र लिखिए।

5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 1×5=5

(क) किन्हीं दो हिन्दी समाचार पत्र का नाम लिखिए।

(ख) सम्पादकीय किसे कहते हैं?

(ग) रिपोर्ट की परिभाषा दीजिए।

(घ) पत्रकारिता किसे कहते हैं?

(ङ) समाचार-पत्र की भाषा कैसी होनी चाहिए?

6. (क) बढ़ती मंहगाई पर एक फीचर लिखिए। 5

अथवा

(ख) पुस्तक-मेला की उपयोगिता पर एक आलेख प्रस्तुत कीजिए।

7. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 8

(क) ममता के बादल की मंडराती कोमलता

भीतर पिराती है

कमजोर और अक्षम अब हो गई है आत्मा यह

छटपटाती छाती को भवितव्यता

डराती है

बहलाती सहलाती आत्मीयता

बरदाश्त नहीं होती है

प्रश्न:

(i) कवि को कौन-सी बात पीड़ा देती है? 2

(ii) कवि अक्षम और कमजोर क्यों हो गया है? 2

(iii) भवितव्यता कवि को क्यों डराती है? 2

(iv) बहलाती सहलाती आत्मीयता कवि को क्यों बरदाश्त नहीं है? 2

अथवा

(ख) प्रात नभ था बहुत नीला शंख जैसे

भोर का नभ

राख से लीपा हुआ चौका

(अभी गीला पड़ा है)

बहुत काली सिल जरा से लाल केसर से

कि जैसे धुल गई हो

स्लेट पर या लाल खड़िया चाक

मल दी हो किसी ने

प्रश्न:

(i) कवि ने प्रातःकालीन आकाश का वर्णन किस रूप में किया है? 2

(ii) भोर के आकाश को राख से लीपा चौका क्यों कहा गया है? 2

(iii) आकाश के रंग को स्पष्ट करने के लिए कवि ने किन उपमाओं का प्रयोग किया है? 2

(iv) 'उषा' नामक कविता की इन पंक्तियों में 'उषा' के किन-किन समानार्थो शब्द का उल्लेख मिलता है? 2

8. निम्नलिखित में से किसी एक काव्याशं को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 6

(क) तिरती है समीर-सागर पर

अस्थिर सुख पर दुख की छाया-

जग के दग्ध हृदय पर

निर्दय विप्लव की प्लावित माया

प्रश्न:

(i) सुख को अस्थिर क्यों कहा गया है? 2

(ii) विप्लव निर्दय क्यों होता है? 2

(iii) अर्थ लिखिए - समीर-सागर, दग्ध, निर्दय, प्लावित। 1

(ख) ऊँचे-नीचे करम, धरम-अधरम करि

पेट ही को पचत, बेचत बेटा-बेटकी

प्रश्न:

(i) व्यक्ति का स्वभाव कब नष्ट होता है? 2

(ii) पेट भरने के लिए लोग क्या-क्या करते हैं? 3

(iii) तुलसी का उपास्य कौन है? 1

9. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 2×3=6

(क) 'मुझसे मिलने को कौन विकल' मैं होऊँ किसके हित चंचल।' आशय स्पष्ट कीजिए।

(ख) कैमरे में अपाहिज को रूलाना आपकी दृष्टि में गलत क्यों है?

(ग) कवि मुक्तिबोध ने किसे सहर्ष स्वीकारा है?

(घ) 'छोटा मेरा खेत चौकोना

कागज का एक पत्रा' -

कवि ने ऐसा क्यों कहा है?

10. निम्नलिखित में से किसी एक गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 8

(क) उस बल को नाम जो दो: पर वह निश्चय उस तल की वस्तु नहीं है जहाँ पर संसारी वैभव फलता-फूलता है। वह कुछ अपर जाति का तत्त्व है। लोग स्पिरिचुअल कहते है, आत्मिक, धार्मिक, नैतिक कहते हैं। मुझे योग्यता नहीं कि मैं उन शब्दों में अंतर देखूँ और प्रतिपादन करूँ। मुझे शब्द से सरोकार नहीं। मैं विद्वान नहीं कि शब्दों पर अटकूँ। लेकिन इतना तो है कि जहाँ तृष्णा है, बटोर रखने की स्पृहा है, वहाँ उस बल का बीज नहीं है।

प्रश्न:

(i) लेखक किस बल की बात कर रहा है? 2

(ii) संज्ञा शब्द लिखिए आत्मिक, धार्मिक। 2

(iii) जहाँ तृष्णा और बटोर रखने की स्पृहा है - वहाँ कौन-सा बल नहीं है? 2

(iv) लोग धन की शक्ति से क्यों विचलित होते है? 2

(ख) शिरीष एक अद्भुत अवधूत है। दुःख हो, या सुख, वह हार नहीं मानता। न ऊधो का लेना, न माधो का देना। जब धरती औ आसमान जलते रहते है, तब भी यह हजरत न जाने कहाँ से अपना रस खींचते रहते हैं। मौज में आठों याम मस्त रहते हैं। यह उस श्रेणी का पेड़ है जो वायुमंडल से अपना रस खींचता है।

प्रश्न:

(i) शिरीष को अवधूत क्यों कहा गया है? 2

(ii) शिरीष किस श्रेणी का पेड़ है? 2

(iii) इन पंक्तियों क लेखक ओर पाठ का नाम लिखिए। 2

(iv) शिरीष एक साथ कठोर और कोमल कैसे हैं? - उदाहरण दीजिए। 2

11. निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 3×4=12

(क) लेखिका ने भक्तिन की तुलना हनुमान जी से क्यों की है?

(ख) इंदर सेना के संबंध में लेखक का क्या दृष्टिकोण है?

(ग) चार्ली प्रेमचन्द के ज्यादा नजदीक कैसे है?

(घ) 'नमक' कहानी के आधार पर सफ़िया के चरित्र की किन्हीं तीन विशेषताएँ लिखिए।

(ङ) शिरीष को देख लेखक को आजकल के नेताओं की याद क्यों आती है?

 

पूरक पुस्तक (वितान भाग - २)

12. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 2×2=4

(क) यशोधर बाबू की कौन-सी बात उनकी पत्नी और बच्चों को अखरती थी?

(ख) यशोधर बाबू किससे प्रभावित थे?

(ग) मुअनजो-दड़ो में पर्यटक क्या-क्या देख सकते हैं?

13. निम्नलिखित में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 2×3=6

(क) मुअनजो-दड़ो की जल-निकासी व्यवस्ता का वर्णन कीजिए।

(ख) सिंधु घाटी सभ्यता की विशिष्ट पहचान क्या है?

(ग) यशोधर बाबू ने मकान बनाने का प्रयास क्यों नहीं किया?

14. पठित पाठ के आधार पर यशोधर बाबू की चारित्रिक विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए। 5

अथवा

स्पष्ट कीजिए कि सिंधु घाटी सभ्यता मूलतः खेतिहर सभ्यता थी।

 

***


HINDI SOLVED PAPERS PAGE LINK - Click here


BUY E-BOOK

(PDF FILE)

 

[TO SEE FULL SOLUTION]

 

(Chapter wise Notes, Exam Question Papers solved, MCQ solved)

[ARTS, COMMERCE, SCIENCE]

 

DOWNLOAD PAGE LINK:-CLICK HERE



AHSEC PAGE LINK CLICK HERE

(Read Syllabus/ Notes, Exam Routine, Question Papers and solved)