AHSEC| CLASS 12| HINDI (MIL) (MODERN INDIAN LANGUAGE)| QUESTION PAPER - 2015| H.S. 2ND YEAR

 

AHSEC| CLASS 12| HINDI (MIL) (MODERN INDIAN LANGUAGE)| QUESTION PAPER - 2015| H.S. 2ND YEAR

2015
HINDI
(MIL)
(MODERN INDIAN LANGUAGE)
Full Marks: 100
Pass Marks: 30
Time: Three hours
The figures in the margin indicate full marks for the questions.

 

1. निम्नलिखित काव्याशं को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 1×5=5

रोटी उसकी, जिसका अनाज, जिसकी ज़मीन, जिसका श्रम है,

अब कौन उलट सकता स्वतंत्रता का सुसिद्ध, सीधा क्रम है।

आजादी है अधिकार परिश्रम का पुनीत फल पाने का,

आजादी है अधिकार शोषणों की धज्जियाँ उड़ाने का।

गौरव की भाषा नई सीख, भिखमंगों की आवाज बदल,

सिमटी बाँहों को खोल गरूड़, उड़ने का अब अंदाज बदल।

स्वाधीन मनुज की इच्छा के आगे पहाड़ हिल सकते हैं,

रोटी क्या? ये अंबरवाले सारे सिंगार मिल सकते है।

प्रश्न: (क) सच्चे अर्थ में रोटी पर किसका अधिकार है? 1

(ख) आज़ादी क्यों आवश्यक है? 1

(ग) गिड़गिड़ाना छोड़कर किन पंक्तियों में कवि ने स्वाभिमानी बनने को कहा है? 1

(घ) कवि ने व्यक्ति को क्या उपदेश दिया है? 1

(ङ) प्रस्तुत काव्यांश का एक शीर्षक दीजिए। 1

2. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

कुछ लोग विद्यार्थियों की अनुशासनहीनता का मुख्य कारण माता-पिता की ढिलाई मानते हैं। माता- पिता के संस्कार ही बच्चे पर पड़ते हैं। बच्चे की प्राथमिक पाठशाला घर होती है। यदि घर का वातावरण ही दोषपूर्ण है तो उसके संस्कार उत्तत कैसे हो सकते हैं। पहले तो प्यार के कारण माता-पिता बच्चे के खराब व्यवहार, अशिष्टता और खराब भाषा की ओर ध्यान नहीं देते, किंतु जब हाथी के दाँत बाहर निकल आते हैं तो उन्हें चिंता होती है और वे विद्यालय और शिक्षकों की आलोचना करना आरंभ कर देते हैं। बच्चों के दोषपूर्ण व्यवहार और संस्कारों का एक कारण हमारी दोषपूर्ण शिक्षा-प्रणाली भी है, जिसमें नैतिक या चारित्रिक शिक्षा को कोई स्थान नहीं दिया जाता। पहले विद्यार्थियों को दंड का भय बना रहता था, किंतु अब शारीरिक दंड अपराध माना जाता है। शिक्षक केवल ज़बानी जमा-खर्च ही कर सकते हैं। पश्चिमी संगीत, नृत्य तथा चलचित्रों ने भी विद्यार्थियों को बहुत हानि पहुँचाई है।

प्रश्न: (क) विद्यार्थियों की अनुशासनहीनता का मुख्य कारण क्या है? 2

(ख) माता-पिता विद्यालय और शिक्षकों की आलोचना कब और क्यों करते हैं? 3

(ग) गद्यांश का एक उपयुक्त शीर्षक दीजिए। 1

(घ) 'जब हाथी के दाँत बाहर निकल आते हैं तो उन्हों चिंता होती है।' आशय स्पष्ट कीजिए। 2 2

(ङ) हमारी शिक्षा-प्रणाली को दोषपूर्ण क्यों कहा गया है? 2

(च) शारीरिक दंड दिये जाने के पक्ष और विपक्ष में एक-एक तर्क दीजिए। 2

(छ) पश्चिमी संस्कृति ने विद्यार्थियों को हानि कैसे पहुँचाई है? 2

(ज) संधि विच्छेद कीजिए - 1

संस्कार, नैतिक

3. निम्नलिखित में से किसी एक पर निबन्ध लिखिए: 10

(क) समय का सदुपयोग

(भूमिका, समय का महत्त्व, समय का सदुपयोग, समय के सदुपयोग से लाभ, उपसंहार)

(ख) परोपकार

(भूमिका, सांमाजिक प्राणी और परहित, भारतीय संस्कृति और परहित, परहित के उदाहरण, उपसंहार)

(ग) प्रदूषण की समस्या

(प्रस्तावना, प्रदूषण के प्रकार, प्रदूषण से हानि, नियत्रन के उपाय, उपसंहार)

(घ) कंप्यूटर की उपयोगिता

(भूमिका, संचार माध्यम और कंप्यूटर, प्रिंट मीडिया में कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कंप्यूटर की अनिवार्यता, उपसंहार).

4. नगर निगम के अध्यक्ष के एक पत्र लिखकर अपने इलाके की दयनीय यात्रायत व्यवस्था को दूर करने के लिए अनुरोध कीजिए। 5

अथवा

डाकिए की अनियमितता औ लापरवाही की शिकायत करते हुए अपने क्षेत्र के डाकपाल को पत्र लिखिए।

5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 1×5=5

(क) संचार किसे कहते हैं?

(ख) हिन्दी का पहला अखबार क्या हौ और कब निकला है?

(ग) संचार माध्यम कितने प्रकार के होते हैं?

(घ) आलेख किसे कहते हैं?

(ङ) संपादकीय कौन लिखता है?

 

6. 'बिजली की कटौती' पर एक फीचर लिखिए। 5

अथवा

हिन्दी सिनेमा की लोकप्रियता पर एक आलेख प्रस्तुत कीजिए।

7. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 8

कविता एक उड़ान है चिड़िया के बहाने

कविता की उड़ान भला चिड़िया क्या जाने

बाहर भीतर

इस घर, उस घर

कविता के पंख लगा उड़ने के माने

चिड़िया क्या जाने?

प्रश्न: (क) कविता की उड़ान का अर्थ क्या है? 2

(ख) चिड़िया की उड़ान सीमाबद्ध क्यों है? 2

(ग) चिड़िया क्या नहीं जानती हैं? 2

(घ) काव्यांश में प्रयुक्त भाषा की विशेषताएँ लिखिए। 2

अथवा

आँगन में लिए चाँद के टुकड़े को खड़ी हाथों पे झुलाती है उसे गोद-भरी

रह-रह के हवा में जो लोका देती है

गूँज उठती है खिलखिलाते बच्चे की हँसी

प्रश्न: (क) कवि ने चाँद का टुकड़ा किसे और क्यों कहाँ है? 2

(ख) माता बच्चे को कैसे खिला रही है? 2

(ग) 'लोका देना' का अर्थ स्पष्ट करते हुए बताइए कि लोका देने का बच्चे पर क्या प्रभाव पड़ता है? 2

(घ) इस रूबाई में किंस भाव का वर्णन किया गया है? 2

8. निम्नलिखित में से किसी एक काव्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 6

(क) जाने क्या रिश्ता है, जाने क्या नाता है?

जितना भी उँड़ेलता हूँ, भर-भर फिर आता है।

दिल में क्या झरना है?

मीठे पानी का सोता है

भीतर वह, ऊपर तुम

मुसकाता चाँद ज्यों धरती पर रात-भर

मुझ पर त्यो तुम्हारा ही खिलता वह चेहरा है।

प्रश्न: (i) 'जितना भी उँड़ेलता हूँ, भर-भर फिर आता है'।- आश्य स्पष्ट कीजिए। 2

(ii) 'जाने क्या रिस्ता है' कवि किस रिश्ते की बात कर रहे हैं? 2

(iii) 'भीतर वह, ऊपर तुम' आशय स्पष्ट कीजिए। 2

(ख) खेती न किसान को, भिखारी को न भीख, बलि,

बनिक को बनिज, न चाकर को चाकरी।

जीविका बिहीन लोग सीद्यमान सोच बस,

कहँ एक एकन सों 'कहाँ जाई, का करी?'

प्रश्न: (i) यह विकट परिस्थिति किस सम्राट के समय की है तथा इतिहासकारों ने उनको किस रूप में प्रस्तुत किया है? 2

(ii) विकट परिस्थितियों के शिकार लोग कौन हैं? 2

(iii) प्रस्तुत पंक्तियों के भाषा-रूप क्या है? 2

9. निम्नलिखित काव्यांशों में किन्हीं दो को पढ़कर उनके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 2×3=6

(क) जन्म से ही वे अपने साथ लाते है कपास

पृथ्वी घूमती हुई आती है उनके बेचैन पैरों के पास

-प्रस्तुत काव्यांश के अर्थ का स्पष्ट कीजिए।

(ख) 'जो कुछ भी जाग्रत है अपलक है -

संवेदन तुम्हारा है।'

-भाव स्पष्ट कीजिए।

(ग) नील जल में या किसी की

गौर झिलमिल देह

जैसे हिल रही हो।

-कवि ने यहाँ उषा का वर्णन किस रूप में किया हैं?

(घ) तिरती है समीर-सागर पर

अस्थिर सुख पर दुख की छाया –

जग के दग्ध हृदय पर

निर्दय विप्लव की प्लावित माया –

-यहाँ 'अस्थिर सुख' और 'निर्दय विप्लप' का आशय स्पष्ट कीजिए।

10. निम्नलिखित में से किसी एक गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 8

(क) शास्त्र का प्रश्न भी भक्ति अपनी सुविधा के अनुसार सुलझा लेती है। मुझे स्त्रियों का सिर घुटाना अच्छा नहीं लगता, अतः मैंने भक्तिन को रोका। उसने अकुंठित भाव से उत्तर दिया कि शास्त्र में लिखा है। कुतूहलवश मैं पूछ ही बैठी - 'क्या लिखा है?' तूरंत उत्तर मिला- 'तीरथ गए मुँडाए सिद्ध' । कौन से शास्त्र का यह रहस्यमाय सूत्र है, यह जान लेना मेरे लिए संभव ही नहीं था। अतः मैं हारकर मौन हो रही और भक्तिन का चूड़ाकर्म हर बृहस्पतिवार को, एक दरिद्र नापित के गंगाजल से उले उस्तरे द्वारा यथाविधि निष्पन्न होता रहा। 2

प्रश्न: (i) लेखिका ने भक्तिन को किस बात से रोकने का प्रयास किया? 2

(ii) शास्त्र के किस प्रश्न पर यहाँ विचार किया गया है? 2

(ii) बह बृहस्पतिवार को भक्तिन क्या करवाती थी और क्यों? 2

(iv) इस गद्यांश के आधार पर भक्तिन के चरित्र की किन्ही दो विशेषताएँ लिखिए। 2

(ख) एक-एक बार मुझे मालूम होता है कि यह शिरीष एक अद्भुत अवधूत है। दुःख हो या सुख, वह हार नहीं मानता। न ऊधो का लेना, न माधो का देना। जब धरती और आसमान जलते रहते हैं, तब भी यह हजरत न जाने कहाँ से अपना रस खींचते रहते हैं। मौज में आठों याभ मस्त रहते हैं। एक वनस्पतिशास्त्री ने मुझे बताया है कि यह उस श्रेणी का पेड़ है जौ वायुमंडल से अपना रस खींचता है। ज़रूर खींचता होगा। नहीं तो भयंकर लू के समय इतने कोमल तंतुजाल और ऐसे सुकुमार केसर को कैसे उगा सकता था?

प्रश्न: (i) लेखक ने शिरीष की तुलना अवधूत से क्यों की है? 2

(ii) लेखक को शिरीष किस श्रेणी का पेड़ बताया गया है? 2

(iii) शिरीष का पेड़ अन्य पेड़ से अलग कैसे है? 2

(iv) निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए - हजरत, याम, सुकुमार, वनस्पति। 2

11. निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 3×4=12

(क) 'पर्चेजिंग पावर' का क्या अर्थ है? उस पर गर्व का क्या परिणाम होता है।

(ख) लोग चार्ली को किस रूप में देखते हैं और क्यों?

(ग) सफिया के भाई ने नमक की पुड़िया ले जाने से क्यों मना कर दिया था?

(घ) लेखक ने शिरीष की डाल पर झूला डालने के लिए क्या तर्क दिया है?

(ङ) 'त्याग के बिना दान नहीं होता' - पठित पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

 

पूरक पुस्तक (वितान: भाग -2)

12. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 2×2=4

(क) यशोधर बाबू की कौन सी बात उनकी पत्नी और बच्चों को अखरती थी?

(ख) यशोधर बाबू किससे प्रभावित थे?

(ग) सिंधु घाटी सभ्यता की विशिष्ट पहचान क्या है?

13. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 3×2=6

(क) मुअनजो-दड़ो में बड़े घरों में छोटे कमरे होने का क्या कारण हो सकता है?

(ख) मुअनजो-दड़ो की घर-निमार्ण कला का वर्णन कीजिए।

(ग) यशोधर बाबू ने अपना मकान बनाने का प्रयास क्यों नहीं किया?

14. यशोधर बाबू से उनके अधीनस्थ कर्मचारी क्यों परेशान थे? 5

अथवा

'सिंधु-घाटी के लोगों में कला या सुरूचि का महत्त्व अधिक था' - विचार कीजिए।

 

***


HINDI SOLVED PAPERS PAGE LINK - Click here


BUY E-BOOK

(PDF FILE)

 

[TO SEE FULL SOLUTION]

 

(Chapter wise Notes, Exam Question Papers solved, MCQ solved)

[ARTS, COMMERCE, SCIENCE]

 

DOWNLOAD PAGE LINK:-CLICK HERE



AHSEC PAGE LINK CLICK HERE

(Read Syllabus/ Notes, Exam Routine, Question Papers and solved)