AHSEC| CLASS 11| HINDI| QUESTION PAPER - 2023| H.S.1ST YEAR

 

AHSEC| CLASS 11| HINDI| QUESTION PAPER - 2023| H.S.1ST YEAR

2023
HINDI
Full marks: 100
Pass Marks: 30
Time: Three hours
The figures in the margin indicate full marks for the questions.

 

खण्ड-क

1. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:  1x5=5

है अगम चेतना की घाटी, कमजोर पड़ा मानव का मन, ममता की शीतल छाया में, होता कटुता का स्वयं शमन ! ज्वालाएँ जब घुल जाती, हैं, खुल-खुल जाते हैं मुदे नयन, होकर निर्मलता में प्रशांत, बहता प्राणों का क्षुब्ध पवन संकट में यदि मुसका न सको, भय से कातर हो मत रोओ यदि फूल नहीं बो सकते हो, काँटे कम-से-कम मत बोओ

प्रश्न:

(क) फूल या काँटे बोने का भाव क्या है?

(ख) मानव मन की कड़वाहट कैसे दूर हो सकती है?

(ग) 'ज्वालाएँ' किसका प्रतीक है?

(घ) उत्तेजित मन कब शांत हो जाता है?

(ङ) कवि कठिनाई के क्षणों में क्या करने या न करने का परामर्श दे रहा है?

2. निम्नलिखित गद्यांश के पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 15

उन्नीसवीं शताब्दी में यह राष्ट्रीय जागरण संपूर्ण भारत में किसी-न-किसी रूप में अभिव्यत्क हो रहा था, जिसमें भारतीयता के साथ आधुनिकता का संगम था। स्वामी विवेकानंद ने तो अमेरिका, इंग्लैंड आदि देशों से भारत लौटकर पूर्व और पश्चिम के श्रेष्ठ तत्त्वों के सम्मिलन से भारत को आधुनिक बनाने का स्वप्न देखा था। उन्होंने माना कि भारत और पश्चिम की मूल गति एवं उद्देश्य भिन्न है, परन्तु भारत को जागना होगा, कुसंस्कारों एवं जाति-विद्वेष को त्यागना होगा, शिक्षित होकर देश की अशिक्षित, गरीब जनता को ही 'दरिद्रनारायण' मानकर उनकी सेवा करनी होगी, उनका उत्थान करना होगा। विवेकानंद का मत था कि भारत में जो जितना दरिद्र हैं, वह उतना ही साधु है। यहाँ गरीबी अपराध एवं पाप नहीं है तथा दरिद्रों की अपेक्षा धनियों को अधिक प्रकाश की जरूरत है। वे चाहते थे कि हम नीच, अज्ञानी, दरिद्र-सभी को भाई मानें और गर्व से कहें - हम सब भाई भारतवासी हैं। मनुष्य को मानव बनाना, आदमी को इंसान बनाना आवश्यक है। हमें ऐसी शिक्षा चाहिए जो हमें संस्कारी मानव, हमदर्द इंसान बना सके। विचारों में विवेकानंद गाँधी से अधिक दूर नहीं थे और ऐसे ही विचारकों का चिंतन उन्नीसवीं सदी में भारत को उद्वेलित कर रहा था।

प्रश्न:

(क) विवेकानंद कौन थे? उन्होंने क्या स्वपन देखा था? 2

(ख) पश्चिम के उद्देश्यों से भिन्न भारत के बारे में उनका क्या मानना था? 2

(ग) “दरिद्रनारायण' मानकर उनकी सेवा करनी होगी" का अर्थ लिखिए। 2

(घ) दरिद्रों की अपेक्षा धनियों को अधिक प्रकाश की जरूरत है, विवेकानंद ऐसा क्यों मानते थे? 2

(ङ) 'मनुष्य को मानव', 'आदमी को इंसान' बनाने से क्या तात्पर्य है? 2

(च) गद्यांश के लिए एक उपयुक्त शीर्षक दीजिए। 1

(छ) विवेकानंद के अनुसार भारतीयों को कैसी शिक्षा की जरूरत है? 2

(ज) निम्नलिखित शब्दों के विपरीतार्थी शब्द लिखिए: शिक्षित, प्रकाश, दरिद्र, अज्ञानी। 2

3. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर निबंध लिखिए: 10

(क) भारत की राष्ट्रीय एकता

(एकता का अर्थ और महत्व, भारत में विभिन्नताएँ, अनेकता में एकता, राष्ट्रीय एकता के बाधक तत्त्व, एकता को बल कैसे मिले)

(ख) वर्तमान युग और कम्प्यूटर

(कम्प्यूटर क्या है, कम्प्यूटर की क्षमता, विभिन्न क्षेत्रों में कम्प्यूटर का उपयोग, वर्तमान युग में कम्प्यूटर के बिना चलना क्यों कठिन है, उपसंहार)

(ग) राजभाषा के रूप में हिन्दी

(संविधान द्वारा घोषित राजभाषा, हिन्दी की वर्तमान दशा, हिन्दी विकास में सरकारी प्रयास, हिन्दी की उपेक्षा, दुर्दशा का कारण, समाधान)

(घ) असम में बाढ़ की समस्या

(भूमिका, असम में ज्यादा बाढ़ आने का कारण, बाढ़ का प्रभाव, बाढ़ से बचने का उपाय, उपसंहार)

4. खेल का सामान उपलब्ध कराने की प्रार्थना करते हुए अपने शिक्षानुष्ठान के अध्यक्ष महोदय-महोदया को एक पत्र लिखिए। 5

अथवा

किसी दैनिक पत्र के संपादक को एक पत्र लिखिए, जिसमें सड़क की दुर्दशा पर खेद और चिंता के साथ आवागमन में लोगों की कठिनाइयों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 1×5=5

(क) समाचार किसे कहते हैं?

(ख) जनसंचार के प्रमुख माध्यम कौन-कौन से हैं?

(ग) संचार माध्यम से आप क्या समझते हैं?

(घ) प्रिंट माध्यम की एक विशेषता लिखिए।

(ङ) रिपोर्ट क्या है?

6. 'मोबाइल के बढ़ते प्रयोग' विषय पर एक फीचर प्रस्तुत कीजिए। 5

अथवा

'आज की शिक्षा के बदलते स्वरूप' पर एक फ़ीचर लिखिए।

7. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 8

हम तौ एक एक करि जांनां ।

दोइ कहै तिनहीं कौ दोजग जिन नाहिंन पहिचांनां ।।

एकै पवन एक ही पानी एकै जोति समांनां ।

एकै खाक गढ़े सब भांड़ै एकै कोहरा सांनां ।।

जैसे बाढ़ी काष्ट ही काटै अगिनि न काटै कोई।

सब घटि अंतरि तँही व्यापक धेरै सरूपै सोई ।।

माया देखि के जगत लुभान काहे रे नर गरबांनां ।

निरभै भया कछू नहिं व्यापै कहै कबीर दिवांनां ।।

प्रश्न:

(क) कबीरदास परमात्मा के किस रूप में विश्वास करते हैं? 2

(ख) कबीरदास ने किन लोगों को नरक का अधिकारी माना है? 2

(ग) कबीर ने किस प्रकार 'ईश्वर एक है' सिद्ध किया है? 2

(घ) कबीर के अनुसार ईश्वर को जानने के लिए क्या आवश्यक है? 2

अथवा

बिका दिया घर द्वार

महाजन ने न ब्याज की कौड़ी छोड़ी,

रह-रह आँखों में चुभती वह

कुर्क हुई बरधों की जोड़ी।

उजरी उसके सिवा किसे कब

पास दुहाने आने देती?

अह, आँखों में नाचा करती

उजड़ गई जो सुख की खेती।

प्रश्न:

(क) महाजन ने किसान पर किस प्रकार से अत्याचार किया? 2

(ख) महाजन ने बैलों की जोड़ी का क्या किया? 2

(ग) उजरी कौन थी? किसान उसे इतना याद क्यों करता है? 2

(घ) किसान की सुख की खेती क्यों उजड़ गई? 2

8. निम्नलिखित में से किसी एक काव्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 6

(क) पग घुँघरू बाँधि मीराँ नाची,

में तो मेरे नारायण सूँ, आपहि हो गई साची

लोग कहैं, मीराँ भइ बावरी, न्यात कहै कुल-नासी

विस का प्याला राणा भेज्या, पीवत मीराँ हाँसी

मीराँ के प्रभु गिरधर नागर, सहज मिले अविनासी

प्रश्न:

(i) लोग मीराँ को 'बावरी' क्यों कहते हैं? 2

(ii) मीराँ किसके प्रेम में अनुरत्क थी और क्यों? 2

(iii) मीराँ के कुल-बंधुओं ने उसके साथ कैसा व्यवहार किया? 2

(ख) पिता जी जिनको बुढ़ापा,

एक क्षण भी नहीं व्यापा,

जो अभी भी दौड़ जाएँ,

जो अभी भी खिलखिलाएँ,

मौत के आगे न हिचके,

शेर क आगे न बिचके,

बोल में बादल गरजता,

काम में झांझा लरजता,

प्रश्न:

(i) उपर्युक्त काव्यांश के भाव-सौन्दर्य पर प्रकाश डालिए। 2

(ii) किसके बोल में बादल गरजता है? 2

(iii) प्रस्तुत कविता में कवि क्या कहना चाहता है? भाषा कैसी है? 2

(ग) न हो कमीज तो पाँव से पेट ढंक लेंगे,

ये लोग कितने मुनासिब हैं इस सफर के लिए

प्रश्न:

(i) शेर के भाव-सौन्दर्य पर प्रकाश डालिए। 2

(ii) प्रस्तुत शेर में प्रयुत्क भाषा की दो विशेषताएँ लिखिए। 2

(iii) "ये लोग कितने मुनासिब हैं" - का भाव स्पष्ट कीजिए। 2

9. निम्नलिखित में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 3x2=6

(क) वन, उपवन, गिरि, सानु, कुंज में मेघ बरस पड़ते हैं।

मेरा आत्म प्रलय होता है, नयन नीर झड़ते हैं।

प्रस्तुत पंक्तियों के अनुसार किसकी आँखों से आँसू बहते हैं और क्यों? स्पष्ट कीजिए।

(ख) हे मेरे जूही के फूल जैसे ईश्वर

मँगवाओ मुझसे भीख

और कुछ ऐसा करो

कि भूल जाऊँ अपना घर पूरी तरह

यहाँ अपना घर भूल जाने का आशय क्या है?

(ग) अपने चेहरे पर

संथाल परगना की माटी का रंग

भाषा में झारखंडीपन

प्रस्तुत पंक्तियों में कवयित्री का 'झारखंडीपन' से क्या आशय है? स्पष्ट कीजिए।

(घ) सबसे खतरनाक वह चाँद होता है

जो हर हत्याकांड के बाद

वीरान हुए आँगनों में चढ़ता है

पर आपकी आँखों को मिर्चों की तरह नहीं गड़ता है

प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ऐसे चाँद को सबसे खतरनाक क्यों मानता है?

10. निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 8

(क) फिल्म का काम आगे भी ढाई साल चलने वाला है, इस बात का अंदाजा मुझे पहले नहीं था। इसलिए जैसे-जैसे दिन बीतने लगे, वैसे-वैसे मुझे डर लगने लगा। अपू और दुर्गा की भूमिका निभाने वाले बच्चे अगर ज्यादा बड़े हो गए, तो फिल्म में वह दिखाई देगा। लेकिन मेरी खुशकिस्मती से उस उम्र में बच्चे जितने बढ़ते हैं, उतने अपू और दुर्गा की भूमिका निभाने वाले बच्चे नहीं बढ़े। इंदिरा टाकरून की भूमिका निभाने वाली अस्सी साल उम्र की चुन्नीबाला देवी ढाई साल तक काम कर सकी, यह भी मेरे सौभाग्य की बात थी।

प्रश्न:

(i) समय के साथ लेखक के मन में कौन-सा डर समाने लगा? 2

(ii) लेखक किस बात को अपनी खुशकिस्मती मानता है? 2

(iii) इंदिरा ठाकरून के संदर्भ में लेखक किस बात को अपना सौभाग्य मानता है? 2

(iv) निबंध तथा लेखक का नाम लिखिए। 2

(ख) मैं ऊँचाई के माप के चक्कर में नहीं हूँ। न इनसे होड़ लगाने के पक्ष में हूँ। वह एक बार लोसर में जो कर लिया सो बस है। इन ऊँचाइयों से होड़ लगाना मृत्यु हैं। हाँ, कभी-कभी उनका मान-मर्दन करना मर्द और औरत की शान है। मैं सोचता हूँ कि देश और दुनिया के मैदानों से और पहाड़ों से युवक-युवतियाँ आएँ और पहले तो स्वयं अपने अहंकार को गलाएँ - फिर इन चोटियों के अहंकार को चूर करें। उस आनंद का अनुभव करें जो साहस और कूवत से यौवन में ही प्राप्त होता है। अहंकार का ही मामला नहीं है। ये मानें कि चोटियाँ बूढ़े लामाओं के जाप से उदास हो गई हैं। युवक-युवतियाँ किल्लोल करें तो यह भी हर्षित हों। अभी तो इन पर स्पीति का आर्तनाद जमा हुआ है। वह इस युवा अट्टहास की गरमी से कुछ तो पिघले। यह एक युवा निमंत्रण है।

प्रश्न:

(i) स्पीति की पहाड़ियों की ऊँचाई के संबंध में लेखक के क्या विचार हैं? 2

(ii) प्रस्तुत गद्यांश में लेखक किसका और क्यों आह्वान करता है? 2

(iii) स्पीति की चोटियाँ क्यों उदास है?  2

(iv) लेखक के अनुसार स्पीति की चोटियाँ कैसे हर्षित हो सकती हैं? 2

11. निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 3×4=12

(क) मियाँ नसीरुद्दीन को नानबाइयों का मसीहा क्यों कहा गया है?

(ख) लेखक को लॉर्ड कर्जन का शासन क्यों पंसद नहीं आया?

(ग) वंशीधर के पिता वंशीधर को कैसी नौकरी दिलाना चाहते थे?

(घ) धनराम मोहन को अपना प्रतिद्वंद्वी क्यों नहीं समझता था?

(ङ) 'रजनी' एकांकी के आधार पर रजनी की किन्हीं तीन चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

(च) 'आज तुम्हारी फाइल भी पूर्ण हो गई' में छिपे व्यंग्य को स्पष्ट कीजिए।

(छ) नेहरू जी किसानों को दुनिया भर की बातें किस कारण समझा सके?

 

पूरक पुस्तक (वितान : भाग - १ )

 

12. निम्नलिखित में से किन्ही दों प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 2x2=4

(क) लता और नूरजहाँ के स्वरों में मुख्य अतंर क्या है?

(ख) वर्षा न होने पर भी कुई में पानी कहाँ से आता है?

(ग) बेबी को अपने पति का घर क्यों छोड़ना पड़ा?

13. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 3×2=6

(क) शास्त्रीय और चित्रपट संगीद में तीन अंतर लिखिए।

(ख) कुँई का मुँह छोटा क्यों रखा जाता है?

(ग) तातुश बेबी को देखकर खुश क्यों हो जाते थे?

14. 'भारतीय गायिकाओं में बेजोड़-लता मंगेशकर' पाठ के आधार पर लता मंगेशकर की गायकी की पाँच विशेषताओं को लिखिए। 5

अथवा

कुँई निर्माण की प्रक्रिया पर प्रकाशा डालिए।

अथवा

तातुश ने बेबी हालदार को लेखन के लिए क्यों और कैसे बाध्य किया ? उसके इस कार्य में किन-किन लोगों ने उत्साहित किया था?

 

***


HINDI SOLVED PAPERS PAGE LINK - Click here


BUY E-BOOK

(PDF FILE)

 

[TO SEE FULL SOLUTION]

 

(Chapter wise Notes, Exam Question Papers solved, MCQ solved)

[ARTS, COMMERCE, SCIENCE]

 

DOWNLOAD PAGE LINK:-CLICK HERE


AHSEC PAGE LINK CLICK HERE

(Read Syllabus/ Notes, Exam Routine, Question Papers and solved)


Also Read: 

1. Indian History 

2. CURRENT AFFAIRS

3. GK

4. MCQ SOLVED