AHSEC| CLASS 11| HINDI| QUESTION PAPER - 2022| H.S.1ST YEAR

 

AHSEC| CLASS 11| HINDI| QUESTION PAPER - 2022| H.S.1ST YEAR

2022
HINDI
Full marks: 100
Pass Marks: 30
Time: Three hours
The figures in the margin indicate full marks for the questions.

 

खण्ड-क

 

1. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 1×5=5

श्रेष्ठ पुरुष करता जैसे आचरण,

वैसे-वैसे जन करने लगता उसका अनुकरण

श्रेष्ठजन द्वारा लग जाती है जिस पर मुहर

लोक भी फिर करने लगता उसका अनुगमन ।

प्रश्न:

(क) आम जनता कैसे व्यक्ति का अनुकरण करती है?

(ख) प्रस्तुत काव्यांश में 'वैसे-वैसे' में किस अलंकार का प्रयोग हुआ है?

(ग) प्रस्तुत काव्यांश में प्रयुक्त 'तत्सम' शब्दों की पहचान कीजिए।

(घ) 'अनुगमन' शब्द का किस अर्थ में प्रयोग किया गया है?

(ङ) यहाँ लोगों की किस स्वाभाविक प्रवृत्ति का वर्णन किया गया है?

2. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 15

शिक्षा का उद्देश्य मनुष्य की सभी क्षमताओं का विकास करना है, जिनके अंतर्गत, मानसिक, भावनात्मक और नैतिक क्षमताएँ सम्मिलित हैं। शिक्षित व्यक्ति अपने शारीरिक विकास का ध्यान रखता है जिससे वह अपने कर्तव्यों का सम्यक् परिपालन कर सके। बौद्धिक विकास से अभिप्राय केवल यह नहीं है कि शिक्षित व्यक्ति कुछ तथ्यों को जान लेता है वल्कि यह है कि वह जीवन के सभी क्षेत्रों में ऐसा व्यवहार करता है जो बुद्धि-विरोधी न हो। साहित्य और ललित कलाओं के प्रति अनुराग और उनके स्तर की पहचान की भी शिक्षित व्यक्ति का एक आवश्यक गुण समझा जा सकता है। शिक्षित व्यक्ति वैचारिक स्तर पर भी ऊचा उठ जाता है। उसका 'स्व' विस्तृत होता है क्योंकि वह स्वहित से अधिक परहित को महत्व देता है और देशहित के आगे सब कुछ निछावर कर सकता है। केवल साक्षर होना, पढ़-लिख लेना शिक्षित होना नहीं है। यदि हम विनम्र नहीं है, उदार और सहनशील नहीं हैं, देश और समाज को सर्वोपरि नहीं मानते तो हम डिग्रीधारी भले हों, शिक्षित कदापि नहीं हैं।

प्रश्न:

(क) शिक्षा का उद्देश्य क्या है? 2

(ख) डिग्रीधारी को शिक्षित होना क्यों नही कहा गया है? 2

(ग) प्रस्तुत गद्यांश के आधार पर 'स्व' के विस्तृत होने का तात्पर्य समझाइए। 2

(घ) उपर्युक्त गद्यांश का एक उपयुक्त शीर्षक दीजिए। 1

(ङ) शिक्षित व्यक्ति का सबसे अनिवार्य गुण क्या है? 2

(च) शिक्षित व्यक्ति कैसा व्यवहार करता है? 2

(छ) निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए:  2

क्षमता, परिपालन, विस्तृत, विनम्र

(ज) निम्नलिखित शब्दों के विपरीताथी शब्द लिखिए: 2

अनुराग, विकास, शिक्षित, गुण।

3. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर निबंध लिखिएः 10

(क) शारीरिक शिक्षा और योग

(शारीरिक शिक्षा क्या और क्यों, शारीरिक शिक्षा और योग, प्रभाव और अच्छे परिणाम, निष्कर्ष)

(ख) प्रदूषण की समस्या

(भूमिका, प्रदूषण का अर्थ, प्रदूषण के प्रकार, दुष्परिणाम, समाधान के उपाय)

(ग) बढ़ते शहर सिकुड़ते जंगल

(भूमिका, जनसंख्या की वृद्धि, निवास स्थान के लिए जंगल का सिकुड़ना, लोगों का जीविका की तलाश में शहर की ओर बढ़ना, दुष्परिणाम, उपसंहार।)

(घ) कोरोना वायरस एक महामारी

(प्रस्तावना, कोरोना वायरस क्या है? कोरोना वायरस के लक्षण, कोरोना वायरस से बचाव, कोरोना से हुए नुकसान, प्रकृति में होने वाले परिवर्तन, उपसंहार।)

4. अपने मुहल्ले में दिन-प्रतिदिन बढ़ते बिजली के संकट को लेकर बिद्युत्त विभाग के मुख्य अभियंता को पत्र लिखिए। 5

अथवा

अपने क्षेत्र में एक पुस्तकालय के निर्माण के लिए निगम अधिकारी को एक पत्र लिखिए।

5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 1×5=5

(क) जनसंचार किसे कहते हैं?

(ख) संपादक का क्या कार्य होता है?

(ग) पत्रकारिता किसे कहते हैं?

(घ) समाचारों को संकलित करने वाले को क्या कहा जाता है?

(ङ) आलेख क्या है?

6. निम्नलिखित काव्याश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 5

मेरे को गिरधर गोपाल, दुसरों न कोई

जाके सिर मोर-मुकुट, मेरो पति सोई

छाँड़ि दयी कुल की कानि, कहा करिहै कोई?

सतंन ढिग बैठि-बैठि, लोक-लाज खोयी

आंसुवन जल सींचि-सींचि, प्रेम-बेलि बोयी।

अब त बेलि फैलि गयी, आणंद-फल होयी

दूध की मथनियाँ बड़े प्रेम से विलोयी

दधि मथि घृत काढ़ि लियो, डारि दयी छोयी

भगत देखि राजी हुयी, जगत देखि रोयी

दासि मीरा लाल गिरधर। तारो अब मोही।

प्रश्न:

(क) मीरा ने अपना पति किसे और क्यों माना है? 2

(ख) मीराबाई भक्तों को देखकर प्रसन्न हुई और जग को देखकर रोई, क्यों? 2

(ग) “संतन ढिग बैठि-बैठि, लोक लाज खोयी " - संदर्भ बताइए। 2

(घ) मीरा ने समाज को क्या चुनौती दी है? 2

अथवा

निकल रहा है जलनिधि-तल पर दिनकर-बिंब अधूरा।

कमला के कंचन-मंदिर का मानो कांत कँगूरा।

लाने को निज पुण्य-भूमि पर लक्ष्मी की असवारी।

रत्नाकर ने निर्मित कर दी स्वर्ण-सड़क अति प्यारी ।।

प्रश्न:

(क) सूर्योदय के प्राकृतिक दृश्य का चित्रण कीजिए।

(ख) दिनकर, कंचन, कंगूरा, असवारी शब्दों के अर्थ बताइए।

(ग) लक्ष्मी जी की सवारी को लाने के लिए समुद्र ने क्या-क्या किया? 2

(घ) "कमला के कंचन-मंदिर का मानो कांत कँगूरा।" - इसका अर्थ स्पष्ट कीजिए। 2

7. निम्नलिखित में से किसी एक काव्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 6

(क) संतो देखत जग बौराना।

साँच कहाँ तो मारन धावै, झूठे जग पतियाना

नेमी देखा धरमी देखा, प्रात करे असनाना।

आतम मारि पखानहि पूजै, उनमें कछु कछु नहिं ज्ञाना।।

बहुतक देखा पीर औलिया, पढ़ें कितेब कुराना।

कै मुरीद तदबीर बतावें, उनमें उहै जो ज्ञाना ।।

आसन मारि डिंभ धरि बैठे, मन में बहुत गुमाना।

पीपर पाथर पूजन लागे, तीरथ गर्व भुलाना।

प्रश्न:

(i) कबीरदास ने जग को पागल क्यों कहा है?

(ii) "नेमी देखा धरमी देखा, प्रात करै असनाना।

आतम मारि पखानहि पूजै, उनमें कछु नहिं ज्ञाना।।"

प्रस्तुत दोहे का भाव-सौदर्य स्पष्ट कीजिए। 2

(iii) पतियाना, धरमी, आतम, पखानहि शब्दों के अर्थ लिखिए।

अथवा

(ख) “नाचने के लिए खुला आँगन

गाने के लिए गीत

हँसने के लिए थोड़ी-सी खिलखिलाहट

रोने के लिए मुट्ठी भर एकांत

बच्चों के लिए मैदान पशुओं के लिए हरी-हरी घास

बूढ़ों के लिए पहाड़ों की शांति।"

प्रश्न:

(i) ऊपर उल्लिखित काव्यांश के भाव-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए। 2

(ii) काव्यांश की भाषा की दो विशेषताओं का वर्णन कीजिए। 2

(iii) प्रस्तुत पंक्तियों दे द्वारा कवयित्री ने क्या प्रेरणा दी है? 2

(ग) “उस दिन चंपा आई, मैंने कहा कि

चंपा, तुम भी पढ़ लो

हारे गाढ़े काम सरेगा

गाँधी बाबा की इच्छा है –

सब जन पढ़ना-लिखना सीखें

चंपा ने यह कहा कि

मैं तो नहीं पढूँगी

तुम तो कहते थे गाँधी बाबा अच्छे हैं

वे पढ़ने-लिखने की कैसे बात कहेंगे

मैं तो नहीं पहूँगी।"

प्रश्न:

(i) कवि ने चंपा से क्या कहा? 2

(ii) चंपा को इस पर क्यों विंश्वास नहीं होता कि गाँधी बाबा ने पढ़ने-लिखने की बात कही होगी? 2

(iii) प्रस्तुत काव्यांश के आधार पर चंपा की किन्हीं दो विशेषताओं के बारे में बताइए। 2

8. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 3×2=6

(क) “कहाँ तो तय था चिरागाँ हरेक घर के लिए,

कहाँ चिराग मयस्सर नहीं शहर के लिए"

प्रस्तुत काव्यांश का आशय स्पष्ट कीजिए।

(ख) "तो में अपने बालम को सँग साथ रखूँगी

कलकता मैं अभी न जाने दूंगी

कलकत्ते पर बजर गिरे।"

उक्त पंक्तियों में बजर गिरने की बात क्यों की गई है?

(ग) "मेहनत की लूट सबसे खतरनाक नहीं होती

पुलिस की मार सबसे खतरनाक नहीं होती

गद्दारी-लोभ की मुट्ठी सबसे खतरनाक नहीं होती।"

प्रस्तुत काव्यांश का आशय स्पष्ट कीजिए।

(घ) “खैर, पैर की जूती जोरू

न सही एक, दूसरी आती"

प्रस्तुत काव्य-पंक्ति से ग्रामीण समाज में नारी के प्रति किस दृष्टिकोण का पता चलता है ?

9. निम्नलिखित गद्दांश के पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिः 8

इस देश के हाकिम आपकी ताल पर नाचते थे, राजा-महाराजा डोरी हिलाने से सामने हाथ बाँधे हाजिर होते थे। आपके एक इशारे में प्रलय होती थी। कितने ही राजों को मट्टी के खिलौने की भाँति आपने तोड़-फोड़ डाला। कितने ही मट्टी-काठ के खिलौने आपकी कृपा के जादू से बड़े-बड़े पदाधिकारी बन गए। आपके इस इशारे में इस देश की शिक्षा पायमाल हो गई, स्वाधीनता उड़ गई। बंग देश के सिर पर आरह रखा गया। आह, इतने बड़े माई लॉर्ड का यह दर्जा हुआ कि फौजी अफ़सर उनके इच्छित पद पर नियत न हो सका और उनको उसी गुस्से के मारे इस्तीफा दाखिल करना पड़ा, वह भी मंजुर हो गया। उनका रखाया एक आदमी नौकर न रखा, उलटा उन्हीं को निकल जाने के हुक्म मिला।

प्रश्न:

(क) 'हाकिम' से लेखक का क्या तात्पर्य है? उनकी लॉर्ड कर्न के सामने क्या स्थिति थी? 2

(ख) लेखक ने लॉर्ड कर्जन की आलोचना क्यों की है? 2

(ग) प्रस्तुत गद्यांश के आधार पर लॉर्ड कर्जन के चरित्र पर प्रकाश डालिए। 2

(घ) लॉर्ड कर्जन को निकाले जाने का हुक्म क्यों मिला? 2

10. निम्नलिखित में से किन्ही चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 3×4=12

(क) 'नमक का दरोगा' पाठ के आधार पर वंशीधर की किन्हीं तीन चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख कीजिए ।

(ख) रजनी शिक्षा प्रणाली में किस तरह का परिवर्तन लाना चाहती थी?

(ग) 'जामुन का पेड़' पाठ के आधार पर सरकारी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का उल्लेख कीजिए।

(घ) धनराम को मोहन के किस व्यवहार पर आश्चर्य होता है और क्यों?

(ङ) कर्ज़न को इस्तीफां क्यों देना पड़ गया ? स्पष्ट कीजिए।

(च) 'भूलों की जगह दूसरा कुत्ता क्यों लाया गया? उसने फिल्म के किस दृश्य को पूरा किया?

(छ) नेहरू जी भारतमाता किसे मानते थे एवं इसकी चर्चा अक्सर किनसे किया करते थे?

11. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्नों के उत्तर दीजिएः 5

(क) आज़ादी से पूर्व किसानों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता था?

(ख) स्पीति के लोग जीवन-यापन के लिए किन कठिनाइयों का सामना करते हैं?

(ग) रजनी की चारित्रिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।

 

पूरक पुस्तक (वितान : भाग - 1 )

 

12. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 2×2=4

(क) शास्त्रीय गायिकी से क्या अभिप्राय है?

(ख) लता की लोकप्रियता का मुख्य मर्म क्या है?

(ग) बेबी हालदार को घर में अकेले रहते देख लोग क्या सवाल करते थे?

13. निम्नलिखित में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 3 x2=6

(क) कुँई और कुआँ में क्या अंतर है? स्पष्ट कीजिए।

(ख) “चित्रपट संगीत ने लोगों के कान बिगाड़ दिए है।" अक्सर यह आरोप चित्रपट संगीत पर क्यों लगाया जाता है ?

(ग) तातुश ने बेबी हालदार के बच्चों के बारे में क्या कहा?

14. पापरपानी, पातालपानी तथा रेजाणीपानी के बारें में आप क्या जानते हैं? 5

अथवा

 

अकेली औरत को समाज में किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है और बेबी हालदार किस हद तक उन समस्याओं से लोहा लेने में सफल रही ? 'आलो आँधारि' नामक पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

अथवा

 

"भारतीय गायिकाओं में लता मंगेशकर बेजोड़ हैं।" इस कथन से आप कहाँ तक सहमत हैं? स्पष्ट कीजिए।

 

***


HINDI SOLVED PAPERS PAGE LINK - Click here


BUY E-BOOK

(PDF FILE)

 

[TO SEE FULL SOLUTION]

 

(Chapter wise Notes, Exam Question Papers solved, MCQ solved)

[ARTS, COMMERCE, SCIENCE]

 

DOWNLOAD PAGE LINK:-CLICK HERE


AHSEC PAGE LINK CLICK HERE

(Read Syllabus/ Notes, Exam Routine, Question Papers and solved)


Also Read: 

1. Indian History 

2. CURRENT AFFAIRS

3. GK

4. MCQ SOLVED