NIOS| BIOLOGY (314)| QUESTION PAPER – (APRIL - 2023)| SENIOR SECONDARY| HINDI MEDIUM

 

NIOS| BIOLOGY (314)| QUESTION PAPER – (APRIL - 2023)| SENIOR SECONDARY| HINDI MEDIUM

BIOLOGY
जीवविज्ञान
(सिद्धान्त)
[APRIL - 2023]
(314)
समय: 3 घण्टे
पूर्णांक: 80

 

निर्देश:

(i) इस प्रश्नपत्र में 30 प्रश्न हैं

(ii) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

(iii) प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दर्शाये गये हैं।

(iv) प्रश्न क्रमांक 1 से 8 तक के प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प (A), (B), (C) और (D) दिये गये हैं जिनमें एक सर्वाधिक उचित है। चारों विकल्पों में से सही उत्तर चुनिये तथा उसे अपनी उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न क्रमांक के सामने लिखिये। बहुविकल्पी प्रश्नों के लिये अतिरिक्त समय नहीं दिया जायेगा।

 

ENGLISH MEDIUM: CLICK HERE


1. निम्नलिखित विकल्पों में से सही अनुक्रम वाले विकल्प को चुनिए: 1

(A) कोशिका, ऊतक, अंग, अंग तंत्र तथा जीव

(B) जीव, ऊतक, अंग तंत्र, कोशिका तथा अंग

(C) जीव, अंग तंत्र, ऊतक, कोशिका तथा अंग

(D) ऊतक, कोशिका, जीव, अंग तथा अंग तंत्र

2. माता तथा भ्रूण के ऊतकों के बीच स्थापित संबंध कहलाता है: 1

(A) गर्भाशय अंतःस्तर

(B) अपरा (प्लेसेंटा)

(C) नाभि-रज्जु

(D) गर्भाशय की भित्ति

3. निकेत का अभिप्राय है: 1

(A) दो आवासों के बीच का स्थान (स्पेश)

(B) किसी आवास में स्पीसीज की प्रकार्यात्मक भूमिका

(C) एक वृक्ष पर उपलब्ध स्थान

(D) दो या अधिक स्पीसीज द्वारा साझा स्थान

4. ऐल्कोहॉल उत्पादक उद्योगों में उपयोग किया जाने वाला सूक्ष्म जीव है: 1

(A) सैकैरोमाइसीज

(B) स्ट्रेप्टोमाइसीज

(C) क्लैमाइडोमोनॉस

(D) ल्युकोनॉस्टाक

5. राइजोपस अलिंगी प्रजनन के दौरान अत्यधिक मात्रा में उत्पन्न करता है: 1

(A) बीजाणु

(B) युग्मक

(C) कलिकाएँ (मुकुल)

(D) विखंडन

6. सरसों के पौधे का पुष्पक्रम इस प्रकार के पुष्पक्रम का आदर्श उदाहरण है: 1

(A) असीमाक्ष (रैसीम)

(B) ससीमाक्षी (साइमोज)

(C) समशिख (कोरिम्ब)

(D) मुंडक

7. जल संरक्षण हेतु मरुस्थली पौधे में - 1

(A) पत्तियों पर मोम की परत विकसित कर लेते हैं।

(B) अधिक रंध्र होते हैं।

(C) पत्तियाँ चौड़ी होती हैं।

(D) अधिक जलरंध्र होते हैं।

8. खरपतवारनाशी रूप में उपयोग किया जाने वाला पादप हार्मोन है- 1

(A) ऑक्सिन

(B) जिबरेलिन

(C) 2, 4-डी

(D) इथीलीन

9. अविशिष्ट प्रतिरक्षी अनुक्रियाएँ क्या हैं? इसके कोई दो उदाहरण लिखिए। 2

10. एक योजनाबद्ध अनुक्रमणीय प्रवाह चार्ट की सहायता से प्रोटीन संश्लेषण प्रक्रम के दौरान जीन से कोशिका द्रव्य में सूचना का प्रवाह दर्शाइए। 2

11. नीचे दिए गए ग्राफ में a, b तथा c को नामांकित कीजिए। इस वक्र का नाम लिखिए। यह क्या प्रदर्शित करता है? 2

12. न्यूक्लियोसाइड किसी न्यूक्लियोटाइड से किस प्रकार भिन्न हैं? 2

13. द्विबीजपत्री पौधे के रन्ध्र - उपकरण का रेखीय चित्र बनाकर इसके किन्हीं चार भागों के नाम लिखिए। 2

14. नेपेंथीज का पौधा नाइट्रोजन की कमी वाली मिट्टी में उगता है। अपने को जीवनक्षम रखने के लिए यह नाइट्रोजनी पदार्थों को किस प्रकार प्राप्त करता है? 2

15. (a) ऐसे दो सूक्ष्मजीवों के नाम लिखिए जो पौधों को पोषक तत्व प्राप्त करने में सहायता करते हैं। व्याख्या कीजिए, कैसे? 2

(b) इसका कोई एक उदाहरण लिखिए |

16. प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया में निर्मुक्त होने वाली ऑक्सीजन (O 2) का स्रोत क्या है? इस प्रक्रिया को क्या कहते हैं? इसका समीकरण भी लिखिए। 2

17. कोशिकीय श्वसन क्या है? इसके उत्पाद लिखिए । इस प्रक्रम को संपन्न करने वाले कोशिकांग का नाम लिखिए। 2

18. मधुमक्खियों में लिंग निर्धारण प्रक्रम की व्याख्या कीजिए। 2

19. मनुष्यों के नर जनन तंत्र की निम्नलिखित संरचनाओं के प्रकार्य लिखिए: 2

(a) शुक्राशय

(b) पुरःस्थ ग्रंथि (प्रोस्टेट ग्रंथि)

20. कीट परागित पुष्पों के कोई दो महत्वपूर्ण अभिलक्षण लिखिए। इसका एक उदाहरण भी लिखिए | 2

21. स्तम्भ - A में कुछ पौधों के नाम दिए गए हैं तथा स्तम्भ - B में कुछ जड़ों के प्रकार दिए गए हैं। स्तम्भ-A के प्रत्येक पौधे के लिए स्तम्भ - B से स्तम्भ - A  समुचित विकल्प चुनकर युग्म बनाइए। 4

स्तम्भ-A

स्तम्भ-B

(a) बरगद

(b) मनीप्लांट

(c) शकरकंद

(d) ऑर्किड

(i) कंदिल जड़

(ii) अधिपादपीय जड़

(iii) आरोही जड़

(iv) प्रॉप जड़

(v) कुंभीरूप जड़

                         

22. (a) ईकोटोन की परिभाषा लिखिए। 4

(b) घास के मैदानों तथा आर्द्रभूमि को ईकोटोन क्यों माना जाता है? प्रत्येक के एक-एक उदाहरण की सहायता से व्याख्या कीजिए।

23. (a) नए DNA रज्जुकों के निर्मित होते हुए प्रक्रम को दर्शाते हुए DNA का स्वच्छ एवं नामांकित आरेख बनाइए। 4

(b) प्रतिकृतियन के दौरान नयी DNA श्रृंखला किस दिशा में संश्लेषित होती है?

(c) ओकाजाकी खंड क्या हैं?

24. (a) मानव शरीर में उत्पन्न होने वाले किन्हीं चार प्रकार के इम्युनोग्लोबुलिन के नाम लिखिए|  4

(b) त्रय टीका (ट्रिपल वैक्सीन) क्या है? जीवन काल की किस अवस्था में इसे दिया जाता है? इससे किन-किन रोगों की रोकथाम होती है?

25. वायवीय तथा अवायवीय श्वसन के बीच कोई तीन अंतर लिखिए। प्रत्येक का एक-एक उदाहरण भी लिखिए। 4

26. मानव हृदय की आंतरिक संरचना दर्शाने हेतु एक रेखीय आरेख (चित्र) बनाकर उसकी निम्नलिखित संरचनाओं को नामांकित कीजिए: 4

अलिंद, निलय, महाधमनी, फुफ्फुस धमनी, द्विवलनी कपाट तथा त्रिवलनी कपाट।

27. (a) मेंडल के स्वतंत्र चयन के सिद्धान्त की परिभाषा लिखिए| 6

(b) पनेट वर्ग की सहायता से इस (उपर्युक्त) सिद्धान्त की व्याख्या कीजिए।

(c) F2 पीढ़ी के फीनोटाइप (दृश्य प्ररूपों) का अनुपात लिखिए ।

28. (a) निम्नलिखित पादप ऊतकों में से प्रत्येक का एक अभिलक्षण लिखकर उनकी अवस्थिति का उल्लेख कीजिए: 6

(i) मृदूतक

(ii) जाइलम

(iii) विभज्योतक ऊतक

(b) निम्नलिखित संरचनाओं/ अभिलक्षणों वाले प्राणियों में से प्रत्येक का एक उदाहरण लिखिए:

(i) नाल तंत्र

(ii) स्पर्शक

(iii) पाचन तंत्र का अभाव

(iv) चूषक

(v) संधियुक्त पैर (टाँगें)

(vi) नाल पाद

29. (a) ऐसे दो खाद्य-पदार्थों के नाम लिखिए जिनसे हमारे शरीर में विटामिन-D की कमी को रोका जा सकता है। 6

(b) विटामिन A की कमी से होने वाले सामान्य विकार (रोग) का नाम लिखकर उसका कोई एक अभिलक्षण लिखिए।

(c) मृदा संरक्षण के कोई तीन उपाय (तरीके) लिखिए ।

30. (a) प्रकाश संश्लेषण में दीप्त अभिक्रिया तथा अदीप्त अभिक्रिया होती है। उन्हें ऐसा क्यों पुकारा जाता है? व्याख्या कीजिए। 6

(b) प्रत्येक अभिक्रिया में कौन-से पदार्थ उत्पन्न होते (बनते) हैं?

(c) P680 तथा P700 क्या हैं?

 

***


BIOLOGY SOLVED PAPERS PAGE LINK - Click here


NIOS PAGE LINK CLICK HERE

(Read Syllabus/ Notes, Exam Routine, Question Papers and solved)


Also Read: 

1. Indian History 

2. CURRENT AFFAIRS

3. GK

4. MCQ SOLVED