AHSEC| CLASS 12| HINDI (MIL) (MODERN INDIAN LANGUAGE)| QUESTION PAPER - 2020| H.S. 2ND YEAR

 

AHSEC| CLASS 12| HINDI (MIL) (MODERN INDIAN LANGUAGE)| QUESTION PAPER - 2020| H.S. 2ND YEAR

2020
HINDI
(MIL)
(MODERN INDIAN LANGUAGE)
Full Marks: 100
Pass Marks: 30
Time: Three hours
The figures in the margin indicate full marks for the questions.

 

1. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:      5

साथ दो बच्चे भी हैं हाथ फैलाए,

बाएँ से वे मलते हुए पेट को चलते,

और दाहिना दया-दृष्टि पाने की ओर बढ़ाए।

भूख से सूख ओठ जब जाते

दाता-भाग्य-विधाता से क्या पाते?

घूंट आँसुओं के पीकर रह जाते।

चाट रहे जूठी पत्तल वे सभी सड़क पर खड़े हुए,

और झपट लेने को उनसे

प्रश्न:

(i) भिखारी के साथ कौन हैं? 1

(ii) वे किस प्रकार आगे बढ़ रहे हैं? 1

(iii) बच्चे दानियों से क्या प्राप्त करना चाहते हैं?     1

(iv) 'घूट आँसुओं के पीकर रह जाते' कवि ने ऐसा क्यों कहा? 1

(v) कुत्ते बच्चों से क्या झपटने के लिए अड़े हुए हैं?  1

2. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:    15

परिस्थितियाँ मानव के उत्थान-पतन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कभी कभी व्यक्ति पर वे इस कदर हावी हो जाती हैं कि व्यक्ति चलना छोड़ देता है और उसके विकास की गति अवरुद्ध हो जाती है। वह परिस्थितियों से हार मान बैठता है। यह स्थिति तभी पैदा होती है जब हम परिस्थितियों को अपने ऊपर हावी होने देते हैं, उनकी गुलामी स्वीकार कर लेते हैं। यदि हम यह मान लें कि परिस्थितियाँ तो हमारी दास हैं तो विषम से विषम परिस्थितियाँ भी हमें हमारे मार्ग से विचलित नहीं कर सकतीं। हर व्यक्ति में इतनी शक्ति है कि वह प्रतिकूल परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना ले। पर असल चीज तो हमारा अपना आत्मविश्वास है, जिसके सहारे हम बड़ी से बड़ी कठिनाई का भी सामना कर सकते हैं। आदमी को हिम्मत और उसका आत्मविश्वास उसे जीवन-संग्राम में विजय दिलाता है।

प्रश्न:

(i) परिस्थितियों के हावी होने का व्यक्ति पर क्या प्रभाव पड़ता है? 2

(ii)व्यक्ति परिस्थितियों को कब अपने अनुकूल बना सकता है?  2

(iii) विषम से विषम परिस्थितियाँ भी किस स्थिति में हमें विचलित नहीं कर पातीं? 2

(iv) व्यक्ति को जीवन-संग्राम में कौन विजय दिलाता है? 2

(v) गद्यांश का एक उपयुक्त शीर्षक दीजिए। 1

(vi) निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए:  2

हावी होना, अवरुद्ध, विषम, विचलित। 

(vii) विपरीतार्थी शब्द लिखिए:      2

उत्थान, गुलाम, अनुकूल, विजय।

(viii) गद्यांश में से एक सरल वाक्य छाँटिए।    2

3. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए:  10

(क) आतंकवाद

(भूमिका- आतंकवाद का अर्थ और रूप-भारत और आतंकवाद- मानवता का शत्रु आतंकवाद - उपसंहार)

(ख) परिश्रम सफलता की कुंजी है

(भूमिका – परिश्रम की अनिवार्यता-परिश्रम से विकास - लाभ-उपसंहार)

(ग) खेल का महत्व

(भूमिका- खेल के प्रकार-खेल का महत्व - लाभ-मनोरंजन और खेल- निष्कर्ष)

(घ) राष्ट्र निर्माण में युवाओं का योगदान

(भूमिका-राष्ट्र निर्माण का अर्थ- राष्ट्र की माँग-राष्ट्र उत्थान में योगदान - उपसंहार)

4. (क) दिन-प्रतिदिन बढ़ती महँगाई के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए किसी भी एक स्थानीय पत्र के संपादक के नाम एक पत्र लिखिए।   5

अथवा

(ख) आपके क्षेत्र में बच्चों के लिए एक पार्क विकसित करने के लिए नगर निगम अधिकारी को एक पत्र लिखिए। 5

5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:  1x5-5

(i) संचार माध्यम किसे कहते हैं?  1

(iii) हिन्दी के किन्हीं दो समाचार पत्रों के नाम लिखिए। 1

(ii) समाचार पत्र की भाषा कैसी होनी चाहिए? 1

(iv) टेलीविजन किस प्रकार का जनसंचार माध्यम है?  1

(v) संपादकीय किसे कहते हैं?   1

6. (क) पुस्तक मेला की उपयोगिता पर एक आलेख प्रस्तुत कीजिए।   5

अथवा

(ख) 'महानगर की ओर पलायन' विषय पर एक फ़ीचर प्रस्तुत कीजिए।    5

7. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए:  8

(क) कविता एक उड़ान है चिड़िया के बहाने

कविता की उड़ान भला चिड़िया क्या जाने

बाहर भीतर

इस घर, उस घर

कविता के पंख लगा उड़ने के माने

चिड़िया क्या जाने?

प्रश्न:

(i) प्रस्तुत काव्यांश के कवि और कविता का नाम लिखिए।  2

(ii) 'कविता की उड़ान भला चिड़िया क्या जाने' - आशय स्पष्ट कीजिए।  2

(iii) कविता एक उड़ान है चिड़िया के बहाने' - के माध्यम से कवि क्या कहना चाहते हैं?  2

(iv) 'बाहर भीतर

इस घर, उस घर' - से कवि का अभिप्राय बताइए।  2

अथवा

(ख) 'ममता के बादल की मँडराती कोमलता - भीतर पिराती है

कमज़ोर और अक्षम अब हो गई है आत्मा यह

छटपटाती छाती को भवितव्यता डराती

बहलाती सहलाती आत्मीयता बरदाश्त नहीं होती है !!'

प्रश्न:

(i) कवि को कौन सी भावना दुःख देती है? 2

(ii) कवि की आत्मा कमजोर और अक्षम क्यों हो गई है? 2

(iii) कवि भविष्य के प्रति क्यों आशंकित है?  2

(iv) 'बहलाती सहलाती आत्मीयता बरदाश्त नहीं होती है!!' - भाव स्पष्ट कीजिए।  2

8. निम्नलिखित में से किसी एक काव्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:  6

(क) 'उससे पूछेंगे तो आप क्या अपाहिज हैं?

तो आप क्यों अपाहिज हैं?

आपका अपाहिजपन तो दुःख देता होगा

देता है?

(कैमरा दिखाओ इसे बड़ा बड़ा)

हाँ तो बताइए आपका दुख क्या है

जल्दी बताइए वह दुख बताइए

बता नहीं पाएगा।'

प्रश्न:

(i) प्रस्तुत पद्यांश के भाव सौन्दर्य पर प्रकाश डालिए।  2

(ii) 'आपका अपाहिजपन तो दुख देता होगा देता है?' - इस तरह के प्रश्न से दूरदर्शन केकार्यक्रम संचालकों की किस मानसिकता को दर्शाते हैं?  2

(iii) इस काव्यांश के बारे में अपनी राय लिखिए।   2

अथवा

(ख) मुझसे मिलने को कौन विकल?

मैं होऊं किसके हित चंचल?

यह प्रश्न शिथिल करता पद को,

भरता उर में विह्वलता है।

दिन जल्दी-जल्दी ढलता है।

प्रश्न:

(i) 'मुझसे मिलने को कौन विकल?' - कवि के मन में ऐसा भाव क्यों उत्पन्न होता है।  2

(ii) कवि क्यों अपनी चंचलता त्याग देता है?  2

(iii) काव्यांश के शिल्पगत सौन्दर्य पर टिप्पणी कीजिए।     2

9. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए:  3x2=6

(क) भोर का नभ

राख से लीपा हुआ चौका

(अभी गीला पड़ा है) - आशय स्पष्ट कीजिए।

(ख) धूत कहौ, अवधूत कहौ, रजपूत कहौ,

जोलहा कहाँ कोऊ।

काहू की बेटोसों बेटा न व्याहब,

काहूकी जाति बिगार न सोऊ॥

- भाव स्पष्ट कीजिए।

(ग) 'आँगन में लिए चाँद के टुकड़े को खड़ी

हाथों पे झुलाती है उसे गोद-भरी'

- प्रस्तुत काव्यांश में वात्सल्य का एक सुन्दर दृश्य प्रकट होती है। - सिद्ध कीजिए।

(घ) 'कोई अंधड़ कहीं से आया

क्षण का बीज वहाँ बोया गया।'

- कवि ने कौन सा बीज बोने के बारे में कहा है? स्पष्ट कीजिए।

10. निम्नलिखित में से किसी एक गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:  8

(क) पानी की आशा पर जैसे सारा जीवन आकर टिक गया हो। बस एक बात मेरे समझ में नहीं आती थी कि जब चारों ओर पानी की इतनी कमी है तो लोग घर में इतनी कठिनाई से इकट्ठा करके रखा हुआ पानी बाल्टी भर-भर कर इन पर क्यों फेंकते हैं। कैसी निर्मम बरबादी है पानी की। देश की इतनी क्षति होती है इस तरह के अंधविश्वासों से कौन कहता है इन्हें इंद्र की सेना अगर इंद्र महाराज से ये पानी दिलवा सकते हैं तो खुद अपने लिए पानी क्यों नहीं माँग लेते? क्यों मुहल्ले भर का पानी नष्ट करवाते घूमते हैं। नहीं यह सब पाखंड है। अंधविश्वास है। ऐसे ही अंधविश्वास के कारण हम अंग्रेजों से पिछड़ गए और गुलाम बन गए।

प्रश्न:

(i) 'पानी की आशा पर जैसे सारा जीवन आकर टिक गया हो' - लेखक ने ऐसा क्यों कहा है?   2

(ii) लेखक ने किसे पानी की निर्मम बरबादी कहा है?  2

(iii) इंदर सेना के संबंध में लेखक का क्या दृष्टिकोण है?  2

(iv) लेखक भारत की गुलामी और अवनति का मूल कारण किसे मानता है?  2

(ख) शिरीष के फूलों की कोमलता देखकर परवर्ती कवियों ने समझा कि उसका सब-कुछ कोमल है। यह भूल है। इसके फल इतने मजबूत होते हैं कि नए फूलों के निकल आने पर भी स्थान नहीं छोड़ते। जब तक नए फल-पत्ते मिलकर, धकियाकर उन्हें बाहर नहीं कर देते तब तक वे डटे रहते हैं। वसंत के आगमन के समय जब सारी वनस्थली पुष्प- पत्र से ममरित होती रहती है, शिरीष के पुराने फल बुरी तरह खड़खड़ाते रहते हैं। मुझे इनको देखकर उन नेताओं की बात याद आती है, जो किसी प्रकार जमाने का रुख नहीं पहचानते और जब तक नयी पौध के लोग उन्हें धक्का मारकर निकाल नहीं देते तब तक जमे रहते हैं।

प्रश्न:

(i) शिरीष के नए फूल और पत्तों का पुराने फलों के प्रति कैसा व्यवहार है?  2

(ii) शिरीष के फूलों और फलों के स्वभाव में क्या अन्तर है?  2

(iii) शिरीष के फलों और आधुनिक नेताओं के स्वभाव में क्या साम्य दिखाई पड़ता है?  2

(iv) कवि ने किसे और क्यों परवर्ती कवियों की भूल कहा है?  2

11. निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए:  3x4=12

(क) बाजार का बाजारूपन कौन लोग बढ़ाते हैं?  3

(ख) चार्ली चैप्लिन के व्यक्तित्व की तीन विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।  3

(ग) ढोलक का गाँव के लोगों पर क्या प्रभाव पड़ता है?   3

(घ) सफ़िया ने सिख बीबी में अपनी माँ से क्या समानता देखी?   3

(ङ) लेखक ने शिरीष को एकमात्र कालजयी अवधूत क्यों कहा है?  3

पूरक पुस्तक (वितान: भाग-2)

12. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए:   2×2=4

(क) यशोधरा बाबू का भरा-पूरा परिवार होने के बावजूद भी स्वयं को अधूरा सा क्यों अनुभव करते हैं?

(ख) यशोधरा बाबू किससे प्रभावित थे?

(ग) अतीत में दबे पाँव' पाठ में उल्लेखित बोद्ध स्तूप का वर्णन कीजिए।

13. किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए:  3x2=6

(क) सिंधु घाटी की सभ्यता मूलतः खेतिहर और पशुपालक सभ्यता थी।' - स्पष्ट कीजिए।

(ख) यशोधरा बाबू को अपने पर गर्व और प्रसन्नता का बोध कब होता है?

(ग) मुअनजो-दड़ो की जल-निकासी व्यवस्था का वर्णन कीजिए।

14. 'सिंधु-सभ्यता की खूबी उसका सौन्दर्य-बोध है, जो राज-पोषित या धर्म-पोषित न होकर समाज-पोषित था।' - लेखक ने ऐसा क्यों कहा है?    5

अथवा

यशोधरा बाबू की पत्नी की चारित्रिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।   2

 

***


AHSEC PAGE LINK CLICK HERE


READ HERE

SOLVED PAPERS

[ARTS, COMMERCE, SCIENCE]

 

SUBJECT - [CLASS – 12]

 

(FULL UPDATE COMING SOON)

 

1.      EDUCATION: 2014, 2015, 2016, 2017, 2018, 2019, 2022 [PAGE LINK]

 

2.      POLITICAL SCIENCE: 2012, 2013, 2014, 2015, 2016, 2017, 2018, 2019, [PAGE LINK]

 

3.      SOCIOLOGY: 2015, 2016, 2017, 2018, 2019, 2020, 2022, [PAGE LINK]

 

4.      LOGIC AND PHILOSOPHY: 2014, 2015, 2016, 2017, 2018, 2019, [PAGE LINK]

 

5.      ENGLISH2018, 2019, 2020 [PAGE LINK]

 

6.      ALTERNATIVE ENGLISH 2022 [PAGE LINK]

 

7.      MATHEMATICS 2019, 2022 [PAGE LINK]

 

8.      BANKING2020 [PAGE LINK]

 

9.      BUSINESS STUDY 2020 [PAGE LINK]

 

10.   FINANCE2022 [PAGE LINK]

 

11.   GEOGRAPHY - (COMING SOON)

12.   HISTORY - (COMING SOON)

13.   ECONOMICS - (COMING SOON)

14.   PHYSICS - (COMING SOON)

15.   BIOLOGY - (COMING SOON)

16.   CHEMISTRY - (COMING SOON)

Also Read: